Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सैफ अली खान ने भी मदद का किया ऐलान डोनेट की बड़ी रकम
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

सैफ अली खान ने भी मदद का किया ऐलान डोनेट की बड़ी रकम

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
9

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। अमेरिका, इटली, स्पेन जैसे विकसित माने जाने वाले देश भी इससे नहीं बच पाए हैं। भारत में भी लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसको लेकर अब आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारों तक, रुपए डोनेट कर रहे हैं। इसमें ताजा नाम एक्ट्रेस करीना कपूर और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का जुड़ गया है।

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कोरोना से जंग में डोनेट करने की बात की। उन्होंने लिखा कि मैं और सैफ तीन संस्थाओं के लिए डोनेट कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘इस मुश्किल भरे समय में हम सभी को साथ आने की जरूरत है। हम दोनों (करीना और सैफ) UNICEF, गिव इंडिया और इंटरनेशनल असोसिएशन ऑफ ह्यूमन वैल्यूज को सपोर्ट करते हैं। हम उन लोगों से भी ऐसा ही करने को कहते हैं, जो यह कर सकते हैं। जय हिंद। करीना, सैफ और तैमूर।’इससे पहले, सैफ अली खान की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी कोरोना से जंग में डोनेट करने का ऐलान किया था। उन्होंने पीएम केयर्स फंड, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने की बात कही थी। उन्होंने यह अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

बता दें कि कोरोना वायरस के खिलाफ जारी इस जंग में कई बॉलीवुड सितारे अब तक उतर चुके हैं। अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपए दिए हैं। वहीं, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, कार्तिक आर्यन, टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार आदि ने डोनेट किया है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गेंदा फूल गाने पर लगा कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप
Next: उर्वशी रौतेला ने दिखाया सबसे बोल्ड अवतार इंटरनेट पर लगाई आग

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 hour ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 hour ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 hour ago 0
| ReviewNews by AF themes.