Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दफनाने को लेकर ओवैसी ने की मुस्लिमों से ये अपील । ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

दफनाने को लेकर ओवैसी ने की मुस्लिमों से ये अपील । ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
asaduddin-owaisi_2018015135

AIMIM पार्टी के मुखिया और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कोरोना संक्रमित मरीजों के अंतिम संस्कार या दफनाने को लेकर बनाए गए दिशा-निर्देशों को लेकर तेलंगाना सरकार का शुक्रिया अदा किया है. साथ ही उन्होंने देशभर के मुस्लिमों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी अपनी बात रखी. असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया,दफनाए जाने के दौरान किसी भी कीमत पर पांच से ज्यादा लोग नहीं होने चाहिए. किसी को खोना हमारे लिए बेहद मुश्किल होता है लेकिन ये भी याद रखना है कि आप अपने आसपास के लोगों के लिए भी बड़ी जिम्मेदारी रखते हैं. उन्हें जोखिम में न डालें.

एक अन्य ट्वीट में ओवैसी ने तेलंगाना सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, इन प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान देने के लिए राज्य सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं. यह सुनिश्चित करना सभी मुसलमानों पर निर्भर करता है कि नमाज-ए-जनाजा का मतलब भीड़ नहीं है. आदर्श रूप से 2 लोगों को ततफीन में भाग लेना चाहिए और कब्रिस्तान में ही नमाज-ए-जनाजा किया जाना चाहिए.

असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन को शेयर करते हुए लिखा, तेलंगाना में कोरोना संक्रमित मृतकों के अंतिम संस्कार और दफनाने के लिए यह दिशा-निर्देश हैं. महत्वपूर्ण सुझावों के लिए मौलाना खालिद सैफुल्ला रहमानी, मुफ्ती खलील अहमद, हामिद मोहम्मद खान, मौलाना हाफिज पीर शब्बीर और मुफ्ती घियास का शुक्रिया अदा करता हूं.

बताते चलें कि लॉकडाउन के दौरान बिहार के श्रमिकों के पलायन को लेकर हाल ही में असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा, AIMIM पार्टी के कार्यकर्ता हमारे भाइयों जो बिहार के किशनगंज के रहने वाले हैं और वर्तमान में हफीजपेट में रहते हैं, को पका हुआ खाना बांट रहे हैं. लॉकडाउन की वजह से वह हैदराबाद में फंस गए हैं. नीतीश कुमार, यह लोग आपके राज्य से हैं, आपने उन्हें क्यों छोड़ दिया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी खबर मरकज के लोग शाहीन बाग प्रदर्शन में। ….. सूत्रों के अनुसार
Next: जमातियों के दुर्व्यवहार पर योगी सख्त, कहा- कानून का। …….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.