Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रियंका के ऐसे कपड़े पापा अशोक चोपड़ा को जरा भी नहीं पसंद
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

प्रियंका के ऐसे कपड़े पापा अशोक चोपड़ा को जरा भी नहीं पसंद

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (3)

पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल स्टेंटमेंट को लेकर सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहती हैं. हर इवेंट में फैंस प्रियंका के लुक के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं. वहीं लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने के मामले में पीसी भी फैंस को निराश नहीं करतीहालांकि बचपन के दिनों में प्रियंका का वेस्टर्स आउटफिट्स पहनना उनके पापा को जरा भी पंसद नहीं था. इस बात का खुलासा हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मम्मी मधु चोपड़ा ने किया है.हाल ही में स्पॉटबॉय ने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से बातचीत की. प्रियंका बचपन से ही फैशन को लेकर काफी एक्सपेरिमेंटल रही हैं.

ऐसे में जब पीसी पढ़ाई करने के बाद यूएस से लौटीं तो उन्होंने वहां के ड्रेसिंग सेंस को भारत में भी फॉलो करना शुरू कर दिया था जो कि उनके पापा को पसंद नहीं था.इस बारे में बात करते हुए मधु चोपड़ा ने कहा, प्रियंका 15-16 साल की उम्र में यूएस से लौटी थी. ऐसे में मेरे पति ने उसे उस तरह से ग्लैमरस वेस्टर्न वीयर्स को पहनने से मना कर दिया था जो वो वहां से आने के बाद पहनने लगी थीं. आप समझ सकते है उस वक्त हम राय बरेली में रहते थे. और मेरा यकीन मानिए, एक दिन बोलने के बाद उसने इंडियन कपड़े पहनना शुरु कर दिया था.

प्रियंका ने कभी भी हमारा दिल नहीं दुखाया. वो बहुत होशियार लड़की है.आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनास के साथ यूएस में हैं. वहीं मधु चोपड़ा बेटे सिद्धार्थ के साथ मुंबई में ही रह रही हैं. मधु चोपड़ा ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उन्होंने संन्यास ले लिया है और खुद को घर में बंद कर लिया है.इसके साथ ही मधु चोपड़ा कोरोना वायरस के कारण यूएस की स्थिति से भी काफी परेशान हैं. उन्होंने बताया कि वो बेटी प्रियंका से भी दिन में कई बार कॉल और वीडियो कॉल के जरिए बात करती रहती हैं.

इसके साथ ही भारत की स्थिति को लेकर भी मधु चोपड़ा ने चिंता व्यक्त की है मधु चोपड़ा ने बताया कि इन दिनों उनके घर पर बहुत काम है जिसे वो खुद ही निपटाती हैं. कोई कामवाली भी नहीं है लेकिन उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है घर के सभी काम खुद करना क्योंकि वो आर्मी बैकग्राउंड से हैं और इसकी उन्हें आदत है.

Post navigation

Previous: चीन ने पाकिस्तान को भेजा कुछ ऐसा की सभी हुए हैरान। …..
Next: मुख्यमंत्री योगी ने राज्य के सभी दलों के विधायकों से बात की। …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.