Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मोदी ने स्पेन के PM से कोविड-19 के हालात पर की चर्चा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

मोदी ने स्पेन के PM से कोविड-19 के हालात पर की चर्चा

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी से पैदा हालात पर शनिवार को स्पेन के अपने समकक्ष पेड्रो सांचेज पेरेज कास्टेजोन से बातचीत की और दोनों नेता वैश्विक महामारी से निपटने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर सहमत हुए टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान मोदी ने स्पेन में हुई मौतों पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और स्पेन के प्रधानमंत्री को आश्वस्त किया कि भारत अपनी क्षमता के मुताबिक मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहेगा। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, दोनों नेता वैश्विक स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर सहमत हुए स्पेन के प्रधानमंत्री , मोदी की इस राय से सहमत हुए कि कोरोना वायरस के बाद के दौर के लिए वैश्वीकरण की एक नयी मानव केंद्रित विचारधारा को परिभाषित किए जाने की जरूरत है

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण पैदा स्थिति और इससे पैदा हुई जरूरतों के लिए दोनों देशों के अधिकारी एक -दूसरे के संपर्क में बने रहेंगे इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ने कोविड-19 पर शनिवार को गहन चर्चा की। दोनों नेताओं ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत-अमेरिका साझेदारी की पूरी ताकत का उपयोग करने का संकल्प लिया। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा, हमारी चर्चा काफी अच्छी रही और हमने कोविड-19 से निपटने में भारत-अमेरिका साझेदारी की पूरी ताकत का उपयोग करने पर सहमति व्यक्त की कोरोना से दुनियाभर में तबाही मचा रखी है।

इस महामारी के चलते दुनियाभर में 60 हजार लोगों की शनिवार की शाम तक मौत हो चुकी है। उधर, स्पेन ने कोरोना के चलते स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए 25 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज शनिवार को यह जानकारी दी। वहीं, इस वायरस की वजह से देश में अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में कोरोना वायरस के संक्रमण से होने वाली मौतों में लगातार दूसरे दिन कमी आई। हालांकि मौतों का आंकड़ा 809 रहा यह जानकारी सरकार द्वारा शनिवार (4 अप्रैल) को जारी आधिकारिक आंकड़ों में दी गई।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लॉकडाउन के कारण नदी गंगा के प्रदूषण में आई कमी। …..
Next: लखनऊ कैंट इलाके में 48 घंटे कर्फ्यू लागू,सेना अलर्ट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 21 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 21 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.