Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हवाई फायरिंग की तो BJP जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी से छीना पद
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हवाई फायरिंग की तो BJP जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी से छीना पद

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
1

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी को लॉकडाउन के दौरान फायरिंग करना बहुत महंगा पड़ गया. मामला सामने आने के बाद पार्टी ने उनसे जिला अध्यक्ष का पद भी छीन लिया है. बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने बलरामपुर की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू तिवारी को हटा दिया है. बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार को रात 9 बजे देश के तमाम हिस्सों में लोगों ने अपने घरों में दीपदान कर कोरोना के खिलाफ राष्ट्र की एकता का संदेश दिया था

इतना ही नहीं बीजेपी महिला जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने फायरिंग के इस वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड भी किया है, जो अब वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि मंजू तिवारी अपने घर की छत पर रिवॉल्वर से फायरिंग कर रही हैं. आपको बता दें कि हर्ष फायरिंग कानूनन जुर्म है.इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए बलरामपुर के एसपी देव रंजन वर्मा ने कहा है

कि बीजेपी नेता के वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की है और अब इस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी नेता मंजू तिवारी ने कहा कि उन्होंने उत्साह में फायरिंग की थी और उनसे बड़ी गलती हुई है. मंजू तिवारी ने कहा है कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था और जो हुआ उसके लिए उन्हें खेद है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Lockdown पर भी कायम है सनी का बेहद बोल्ड अवतार। ……
Next: दिनेश शर्मा बोले किस्तों में ले फीस दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.