Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बरेली में सख्ती पर भीड़ ने चौकी घेरकर किया उपद्रव एएसपी जख्मी
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

बरेली में सख्ती पर भीड़ ने चौकी घेरकर किया उपद्रव एएसपी जख्मी

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
7

दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के जलसे से लौटे लोगों की तलाश और क्वारंटीन व लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की घेराबंदी जोरों पर है। इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को लॉकडाउन तोड़ने पर युवक की पिटाई के बाद गुस्साई भीड़ ने बैरियर वन चौकी घेर ली और पथराव किया। भीड़ चौकी में घुसकर युवक को पीटने वाले सिपाहियों को तलाशने लगी। समझाने पर भी नहीं माने तो पुलिस ने लोगों को दौड़ाकर पीटा। इस दौरान फिसलने के कारण एएसपी अभिषेक वर्मा जख्मी हो गए।

पुलिस ने करमपुर चौधरी गांव की प्रधान और उसके पति समेत 42 लोगों को पकड़ा है। मुख्यमंत्री दफ्तर ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है। आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई हो सकती है। इस दौरान यह भी चर्चा रही कि पुलिस तब्लीगी जमातियों को ढूंढने गांव गई थी, लेकिन एसएसपी ने इसे निराधार बताया है। त्रिशूल हवाई अड्डे से सटे करमपुर चौधरी गांव में सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने कश्मीर खां नामक युवक की पिटाई कर दी। युवक ने बेहोशी का नाटक किया तो उसके समर्थन में कई ग्रामीण आ गए। इस पर सिपाही मौके से चले आए।

कुछ देर बाद करीब चार सौ लोगों की भीड़ लाठी-डंडे लेकर बैरियर वन चौकी पर आ गई। कुछ लोग चौकी प्रभारी दिनेश कुमार से उलझ गए तो कुछ चौकी के कमरों में घुसकर सिपाहियों को खोजने लगे। भीड़ सिपाहियों को उनके हवाले करने की मांग कर रही थी। स्थिति बिगड़ती देख एएसपी अभिषेक वर्मा आसपास के कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे दौड़ते वक्त धक्कामुक्की में एएसपी खुद सड़क पर गिर पड़े और उनके बांये हाथ-पैर में काफी चोटें आ गईं।

आपको बतादे की यह लॉकडाउन तोड़ने का मामला था। झुंड बनाकर बैठे लोगों को पुलिस ने हटाया तो एक युवक ने बेहोशी का नाटक किया। जिला अस्पताल में उसे स्वस्थ पाया गया। इधर, भीड़ ने चौकी घेर ली तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सिंगापुर में एक महीने के लिए लॉकडाउन जापान में लागू इमरजेंसी
Next: उर्वशी रौतेला ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें ब्लैक ड्रेस में ढा रही हैं कहर

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.