Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इस बॉलीवुड एक्टर के साथ-साथ पूरे परिवार को हुआ था Coronavirus ….. जानिए
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

इस बॉलीवुड एक्टर के साथ-साथ पूरे परिवार को हुआ था Coronavirus ….. जानिए

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
purab-kohli-corona

बॉलीवुड एक्टर पूरब कोहली ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट करके सबको चौंका दिया. ‘रॉक ऑन’, ‘वो लम्हें’, ‘टाइपराइटर’, ‘एयरलिफ्ट’ और ‘शादी के साइड इफेक्ट्स’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता पूरब कोहली ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है. पूरब ने बताया है कि वो और उनका पूरा परिवार कोरोना वायरस पॉजिटिव था. अभिनेता इस समय अपने परिजनों के साथ लंदन में रह रहे हैं. वहीं पर वो अपने परिवार समेत इस बीमारी का शिकार हुए थे.

एक्टर ने इस बारे में जानकारी देते हुए एक लंबे पोस्ट में बताया कि सबसे पहले उनकी पत्नी लूसी को कफ की शुरुआत हुई. इसके बाद उनकी पांच वर्षीय बेटी इनाया को भी ऐसे ही सिम्टम्स दिखाई दिए. दो-तीन दिनों में ही दोनों के बीमार होने के बाद उन्हें भी बिल्कुल वैसी ही खांसी और कफ शुरू हो गया. जिसके बाद उन्होंने जांच करवाई. इस जांच में वो और उनका पूरा परिवार कोरोना वायरस का शिकार पाया गया है. हालांकि एक्टर ने अपने फैंस से अपील की है कि इससे घबराने की बात नहीं है. बल्कि अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाकर इस बीमारी से बचा जा सकता है. तो वहीं, एक्टर ने कहा है कि ये एक लाइलाज बीमारी जरूर है लेकिन इससे बचने की भी काफी चांसेज हैं. ऐसे में बस अपनी इम्युनिटी को बढ़ाने की कोशिश में रहना चाहिए. फिलहाल पूरब और उनका परिवार ठीक है.

बता दें कि, कोरोना वायरस लगातार दुनिया के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. दुनियाभर में 14 लाख से ज्यादा मरीज इसकी चपेट में हैं. जबकि 82,020 लोगों की मौत हो चुकी है. सुपर पावर अमेरिका में तो मंजर भयानक बना हुआ है. यहां पिछले 24 घंटे में 1939 लोगों की मौत हो चुकी है. इधर, भारत में लॉकडाउन के बावजूद लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5290 हो गई है, जबकि 166 लोगों की मौत हो चुकी है.

Post navigation

Previous: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बदलते सुर। …..
Next: उर्वशी व सनी के बाद अब दिशा पाटनी ने की बोल्ड फोटो शेयर। …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.