Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लॉकडाउन के दौरान प्रशासनिक सख्ती 15 जिलों के ये हॉटस्पॉट सील
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लॉकडाउन के दौरान प्रशासनिक सख्ती 15 जिलों के ये हॉटस्पॉट सील

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
lko-janta-curfew

कोरोना वायरस से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश सरकार लगातार जरूरी कदम उठा रही है. इस दौरान यूपी के 15 जिलों में मौजूद हॉटस्पॉट को पूरी तरह सील किया जाएगा, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण पर लगाम लगाई जा सके. यह जानकारी प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने मीडिया को दी है. उन्होंने बताया कि आगरा के 22 हॉटस्पॉट हैं, तो गाजियाबाद में इसकी संख्या 13 है. जबकि कानपुर और गौतगबुद्ध नगर में 12-12, वाराणसी में 4. शामली में 3, मेरठ में 7, बरेली में 1, बुलंदशहर और बस्ती में तीन-तीन, फिरोजाबाद में 3, सहारनपुर में 4, महाराजगंज में 4. सीतापुर में 1 और राजधानी लखनऊ में 8 बड़े और 4 छोटे हॉटस्पॉट हैं. जबकि उत्‍तर प्रदेश में कुल हॉटस्‍पॉट की संख्‍या 104 है.

वहीं इसके लागू होने के बावजूद आम लोगों को घबराने की कतई जरूरत नहीं है. यूपी पुलिस ने साफ कर दिया है कि केवल इन 15 जिलों में स्थित ये हॉटस्पॉट एरिया पूरी तरह सील रहेंगे. प्रदेश के डीजीपी ने एक बयान में यह जानकारी दी. लेकिन मेडिकल दुकानें और एटीएम भी बंद रहने की जानकारी दी गई है. इस दौरान यहां रहने वाले लोगों को जरूरी सामानों की आपूर्ति उनके घरों तक होगी.

1-लखनऊ में डॉक्टर नाज़िया के घर के आसपास का इलाका विजय खंड कैफ़ अली आब्दी के घर के आसपास का इलाका इंदिरानगर, डॉक्टर तौसीफ हैदर के घर के आसपास का इलाका अलीना एंक्लेव खुर्रम नगर और यश ठाकुर के घर के आसपास का इलाका विशालखण्ड आंशिक रूप से सील होगा. जबकि मस्जिद अलीजान ,सदर , मोहम्मदी मस्जिद अस्तबल, चारबाग, फूलबाग मस्जिद ,कैसरबाग, मोहम्मदिया मस्जिद, मुजम्मिल नगर सहादतगंज, लाल मस्जिद ,आलमनगर तालकटोरा, नजरबाग मस्जिद ,कैसरबाग, खजूर वाली मस्जिद, त्रिवेणी नगर, अली हयात मस्जिद फैजुल्लागंज मड़ियाव और रजौली मस्जिद ,गुडंबा शामिल हैं.

2-आगरा शहर में कोरोना के कई पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसके बाद यहां के ये इलाके इसके हॉटस्पॉट के तौर पर सामने आये हैं. इस लिस्ट में आठ मस्जिदों सहित 22 इलाके बने हॉटस्पॉट, जिसमें आजमपाड़ा, मंटोला, मगतई, हींग की मंडी, वजीरपुरा, घटिया, साबुन कटारा, मोहरपुरा, इमिनेंट अपार्ट, कृष्णा विहार, सार्थक हॉस्पिटल, एसआर हॉस्पिटल ,सीतानगर, चारसू गेट, किशोरपुरा, छोगरा तेहरा, सुभाषनगर, हसनपुर, न्यू आगरा, नाई की मंडी, ताजगंज, एमएम गेट आदि शामिल है.

3-कानुपर के 13 एरिया हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जिनका फैलाव सात थाना क्षेत्रों में है. ये इलाके हलीम मुस्लिम, चमनगंज, हुमायू मस्जिद,कर्नलगंज, हाजी इनायत मस्जिद ,कुलीबाजार,शेखलालमन मस्जिद,कुलीबाजार, हातावाली मस्जिद,कुलीबाजार, खैर मस्जिद,मछरिया, नसीमाबाद मस्जिद,मछरिया, मदरसा हिदायतउल्ला,मछरिया, सूफा मस्जिद,बाबूपुरवा, बिलाल मस्जिद,बाबूपुरवा,काजियानी मस्जिद,घाटमपुर, रहमनिया मस्जिद,घाटमपुर, बड़ी मस्जिद और बरीपाल सजेती हैं

4-बस्ती में अब तक मिले 8 कोरोना पॉजिटिव और इसी वजह से जनपद में तीन हॉटस्पॉट चिन्हित किये गए हैं, जिसमें तुरकहिया, गिदही, मिल्लतनागर मोहल्ला शामिल है.

5-मेरठ के आठ थाना क्षेत्रों में 11 इलाके सील, जिसमें सरधना और मवाना थाना क्षेत्र का कुछ हिस्सा, थाना नौचंदी क्षेत्र का शास्त्री नगर सेक्टर 13 और हुमायूं नगर, थाना सिविल लाइन का सूर्य नगर ,हरनाम दास रोड , थाना सरूरपुर क्षेत्र के खिवाई इलाका और थाना फलावदा क्षेत्र का महलका गांव होगा सील.

6-सहारनपुर जिले में चार हॉटस्‍पॉट हैं, जिसमें ग्राम दुमझेड़ा, मदीना मस्जिद, थाना चिलकाना, लोहानी सराय/ढोली खाल, बकरीया मस्जिद, थाना कुतुबशेर, याहियाशाह पक्‍का बाग- नदीम दीवान पुत्र इकबाल का घर मौहल्‍ला याहियाशाह, थाना मंडी और हबीबगढ़ माहीपुरी, निकट बेरी वाली मस्जिद, थाना जनकपुरी शामिल हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर ने कही ये बात दिया बयान। ….
Next: राजधानी लखनऊ के KGMU के ट्रामा सेंटर में लगी आग मचा हड़कंप

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.