Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने आज 32वां जन्मदिन मनाया
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने आज 32वां जन्मदिन मनाया

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (11)

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज के दम पर आज अपनी अलग पहचान बना ली है. फिल्म जगत हो या राजनीति, हर मुद्दे पर स्वरा अपनी राय रखती हैं. दिल्ली में जन्मीं स्वरा 9 अप्रैल मतलब आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं. नॉन फिल्मी बैकग्राउंड होने के चलते भले ही स्वरा को अपने फिल्मी करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, लेकिन वह आज बॉलीवुड की दमदार एक्टर्स में से एक हैं. चलिए उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं, उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

स्वरा भास्कर का जन्म 9 अप्रैल 1988 में दिल्ली में हुआ था. जहां से उनकी पढ़ाई भी कंप्लीट हुई. स्वरा ने जेएनयू से सोशियोलॉजी में डिग्री हासिल की है. स्वरा के पिता का चित्रपु उदय भास्कर एक स्ट्रेटेजिक और मां इरा भास्कर जेएनयू में प्रोफेसर हैं. एक्टिंग से पहले थिएटर में काम कर रहीं थीं, लेकिन फिल्मों में काम करने की चाहत के चलते वह मुंबई पहुंच गईं.

कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं स्वरा भास्कर ने रांझणा से लेकर अनारकली ऑफ आरा, मछली जल की रानी है, गुजारिश, चिल्लर पार्टी, तनु वेड्स मनु, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. साल 2018 में आई ‘वीरे दी वेडिंग’ में स्वरा के एक सीन को लेकर खूब बवाल हुआ था. स्वरा ने इस फिल्म में मास्टरबेशन सीन दिया था, जिससे पूरी इंडस्ट्री हैरान रह गई थी. फिल्मों को लेकर अक्सर ही स्वरा अपनी राय देती हैं, लेकिन राजनीति में भी वह पीछे नहीं हैं.

बात करें स्वरा के फैशन की तो, वैसे तो वह काफी फैशनेबल हैं, लेकिन हील्स से उनकी दोस्ती कोई पुरानी नहीं है. एक इंटरव्यू के दौरान खुद स्वरा ने इस बारे में खुलासा किया था कि उन्हें हील्स पहनने में डर लगता था. स्वरा के मुताबिक, बाकि की एक्ट्रेस के लिए हील्स भले ही वरदान हो, लेकिन उनके लिए यह किसी अभिषाप से कम नहीं है.

Post navigation

Previous: WHO का ट्रंप को जवाब अगर हम नहीं सुधरे तो लाशों का होगा ढेर
Next: लॉकडाउन में बैली डांस की ट्रेनिंग ले रही हैं सुहाना खान देखे

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.