Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोनावायरस से पुलिस ने लोगों में जागरूकता फैलाने ये तरीका अपनाया। …
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

कोरोनावायरस से पुलिस ने लोगों में जागरूकता फैलाने ये तरीका अपनाया। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
eukod2vueam-zva_5958564_835x547-m

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए अयोध्या की सड़कों पर कोरोना रूपी ‘यमराज’ ने हाथ में तलवार भांजते हुए लोगों को चेताया. वहीं ‘यमराज’ ने लोगों को कहा कि अगर आप घरों से बाहर निकले तो हम नहीं छोड़ेंगे. हम केवल घर के बाहर घूम रहे लोगों को ही अपना निशाना बनाते हैं जो लोग लॉकडाउन के दौरान अपने घरों में रह रहे हैं उनको हमसे कोई संकट नहीं है मामला अयोध्या जनपद के कुमारगंज कस्बे का है.

लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए रूट मार्च करने निकली पुलिस ने लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए कोरोना रूपी यमराज के भेषधारी का सहारा लिया. बाकायदा डीजे और भारी तादाद में पुलिस बल के साथ निकले पुलिस के अधिकारियों ने पूरे कस्बे का भ्रमण किया और कोरोना रुपी यमराज के माध्यम से संदेश देने की कोशिश की. कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जनपद पुलिस लॉकडाउन को पालन कराने में जुटी हुई है.

इसी के तहत पुलिस ने कोरोना के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए राक्षस रूपी कोरोना यमराज की झांकी का सहारा लिया. झांकी में कोरोना को यमराज की भूमिका में दिखाया गया. वह लोगो से अपील कर रहा कि आप लोग घर में रहे, सोशल डिस्ट्रेसिंग का पालन करें, बिना मास्क के न रहे नहीं तो हम आपको छोड़ेंगे नहीं. मै कोरोना यमराज हूं. इस दौरान क्षेत्राधिकारी व् पुलिस टीम रुट मार्च में शामिल रही.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नेपाल के हथियार तस्कर ने कोरोना संदिग्धों को भारत में घुसाया। …. सूत्र
Next: देश के राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.