Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना का कहर अमेरिका में पिछले 24 घंटे में दो हजार से ज्यादा मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • विदेश

कोरोना का कहर अमेरिका में पिछले 24 घंटे में दो हजार से ज्यादा मौत

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_4image_23_53_577352886us-ll

पूरी दुनिया को प्रभावित करने वाले कोरोना वायरस ने अमेरिका को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। यहां सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अमेरिका ऐसा पहला देश है जहां पर एक ही दिन में दो हजार लोगों की मौत हुई है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण 2,108 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 18,747 हो गई है। जबकि 5 लाख 2 हजार 876 संक्रमित मामले हैं अमेरिका में लगातार मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं जबकि न्यूयॉर्क में हालात काबू से बाहर हो रहे हैं। न्यूयॉर्क में रोजाना 500 से ज्यादा मौतें हो रही हैं। हालात ये हैं कि कब्रिस्तान भर चुके हैं और शवों को सामूहिक कब्रों में दफनाया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर न्यूयॉर्क की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं। यहां हार्ट द्वीप पर लाशों का ढेर लग गया है। माना जा रहा है कि यहां लावारिस लाशों को दफनाया जा रहा है। इसके लिए बड़ी-बड़ी कब्रें खोदी जा रही हैं। पहले जहां न्यूयॉर्क की जेलों में बंद कैदी सप्ताह में सिर्फ एक दिन कब्रें खोदते थे वहीं अब यहां बाहर से ठेकेदार को बुलाकर हफ्ते में पांच दिन सामूहिक कब्रों की खुदाई की जा रही है।

विश्व में कोरोना वायरस से मरनेवालों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर गई है जिनमें से लगभग 70 प्रतिशत मौत यूरोप में हुई हैं। आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर एएफपी द्वारा तैयार की गई सूची के अनुसार, विश्व में कोरोना वायरस 1,00,661 लोगों की जान ले चुका है जिनमें से 70,245 लोगों की मौत यूरोप में हुई है। इटली में 18,849 के आंकड़े के साथ सर्वाधिक मौत हुई हैं, जबकि उसके बाद अमेरिका में 17,925 लोगों की मौत हुई है। वहीं, स्पेन में 15,843 लोगों की मौत हुई है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सूरत में लॉकडाउन से परेशान प्रवासी मजदूरो ने की तोड़फोड़
Next: जम्मू में RSS ने जरूरतमंद को राशन पहुंचाने के लिए संभाला मोर्चा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.