Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • CM योगी बोले हॉटस्पॉट में संदिग्ध मरीजों की खास निगरानी की जाए
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

CM योगी बोले हॉटस्पॉट में संदिग्ध मरीजों की खास निगरानी की जाए

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (17)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को निर्देश दिया प्रदेश में सील किये गये कोरोनावायरस संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों (हॉटस्पॉट) में संदिग्ध मरीजों पर खास निगरानी रखी जाए. योगी ने यह भी कहा कि इस तरह के व्यक्ति की जांच सुनिश्चित कर उसे पृथक वास में रखा जाए. मुख्यमंत्री के निर्देश पर मास्क पहनने की अनिवार्यता का परामर्श अब शासनादेश में बदल दिया गया है, जिससे अब प्रदेश में मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है. अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विशेष निगरानी का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आदेश है कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और सहारनपुर में अति​शीघ्र जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

संस्थागत पृथक वास में रहने वाले ऐसे लोग, जिनके 14 दिन पूरे हो गए हैं और उनकी रिपोर्ट नेगेटीव आ रही है उन्हें घर पर ही पृथक वास में भेजने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है. अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह आया है कि कुछ जिलों के बैंकों में व राशन वितरण के दौरान लोगों के बीच दूरी बनाये रखने के दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है. इसलिये सामाजिक मेल जोल से दूर रहने के निर्देशों का गंभीरता से पालन कराने के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया है.

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि प्रदेश में अब तक 9041 नमूनों की जांच की गई है जिसमें से 8,250 की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है. प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि प्रदेश में अबतक नौ प्रयोगशालाओं में नमूनों की जांच की जा रही है. जबकि प्रयागराज, आगरा, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लखनऊ और बरेली के मेडिकल कॉलेज के लैब को आईसीएमआर से स्वीकृति मिल गई है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आयुष्मान भारत के तहत निजी अस्पतालों को पैनल में लाने का अभियान शुरू
Next: योगी सरकार पहल रिक्शा,श्रमिकों के अकाउंट में भेजे 1000 रुपए

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.