Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली के आजादपुर सब्जी मंडी में दिखी भीड़ नियमों का हुआ उल्लंघन
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली के आजादपुर सब्जी मंडी में दिखी भीड़ नियमों का हुआ उल्लंघन

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
unnamed

सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए सख्त नियम के बावजूद दिल्ली के आजादपुर मंडी में आज सुबह भीड़ देखने को मिली है. आज़ादपुर सब्जी मंडी में लोग सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते दिखे. बता दें कि मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं. अब मंडी में ट्रकों के लिए पास आनिवार्य कर दिया गया हैमंडी में एहतियाती कदमों का पालन करने को लेकर प्रशासान की ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं जिनका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.आदेश में कहा कहा गया है कि आजादपुर मंडी में सोमवार से सुबह में सब्जियां बिकेंगी जबकि फल शाम में मिलेंगे. अलग-अलग शिफ्ट में सब्जी व फलों की बिक्री की व्यवस्था किए जाने का मुख्य मकसद मंडी में सामाजिक दूरी यानी सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना है.

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल शनिवार को आजादपुर मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे थे, जिसके बाद दिन में देर तक पूरा प्रशासनिक अमला मंडी में जमा रहा और बैठकों का दौर चलता रहा. जिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन दीपक शिंदे द्वारा शनिवार को जारी एक आदेश के अनुसार, आजादपुर मंडी में खरीदारों के प्रवेश के लिए टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा और सब्जियों व फलों की बिक्री अलग-अलग शिफ्ट में होगी. हर शिफ्ट में प्रत्येक शेड में कम से कम तीन पुलिसकर्मी तैनात होंगे. मंडी और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम में कम से कम पांच अधिकारी होंगे.

जमीन पर चिन्हित वृताकार क्षेत्र में नीलामी प्रक्रिया पूरी होगी. सही सूचना के लिए सभी शेड में पब्लिक अड्रेस सिस्टम होगा. प्रवेश द्वार पर जांच के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात होंगे। सभी कारोबारियों, आढ़तियों समेत पुलिस और मंडी के अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों व मजदूरों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा. सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य निर्देशों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश का पालन अब सोमवार से होगा. उन्होंने बताया कि आजादपुर मंडी में सब्जियां अब सुबह छह बजे से 11 बजे तक बिकेंगी जबकि फलों की बिक्री दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक होगी.

Post navigation

Previous: कोरोना का कहर जारी देश में संक्रमितों की संख्या हुई 8000 के पार
Next: EMI पर छूट देने के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.