Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तबलीगी में शामिल हुए 156 विदेशी नागरिकों के खिलाफ मामले दर्ज
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

तबलीगी में शामिल हुए 156 विदेशी नागरिकों के खिलाफ मामले दर्ज

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (13)

महाराष्ट्र पुलिस ने दिल्ली में तबलीगी जमात की सभा में शामिल हुए 156 विदेशी नागरिकों के खिलाफ लॉकाडउन के दौरान विदेशी अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में 15 मामले दर्ज किये हैं. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये मामले मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, अमरावती, नांदेड़, नागपुर, पुणे, अहमदनगर, चंद्रपुर और गढ़चिरौली में दर्ज किए गए हैं उन्होंने कहा कि वे सभी विदेशी पर्यटक वीजा पर भारत आए थे. वे कजाखस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, रूस, तंजानिया, किर्गिस्तान, ईरान, टोगो, मलेशिया, इंडोनेशिया, बेनिन और फिलिपीन के निवासी हैं. उन सभी को पृथक रखा गया है. दिल्ली में मार्च में हुई तबलीगी जमात की सभा में शामिल हुए कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

महाराष्ट्र में शनिवार को 187 नये मामले आने के साथ राज्य में कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1,761 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 17 और लोगों की मौत हुई जिनमें अकेले 12 मौतें मुंबई में हुई. इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 127 तक पहुंच गई है.दिल्‍ली में कोरोना वायरस के 166 नए केस सामने आए हैं. इसके साथ ही देश की राजधानी में कुल मामलों की संख्‍या 1069 हो गई है. उधर कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 14 अप्रैल तक लागू लॉकडाउन को 15 दिनों के लिए बढ़ाने की मांग की. केजरीवाल ने बैठक में कहा कि लॉकडाउन की अवधि को 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाए.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: EMI पर छूट देने के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
Next: हेमा मालिनी ने की स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हो रहे भेदभाव की निंदा

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 2 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.