Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दीपिका ने बीमारी को लेकर किया पोस्ट रणवीर सिंह ने कह दी ये बात
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

दीपिका ने बीमारी को लेकर किया पोस्ट रणवीर सिंह ने कह दी ये बात

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (17)

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए देशभर में लॉकडाउन चल रहा है. वहीं ऐसे में अपनी सुरक्षा के लिए आम से लेकर खास तक हर कोई घर में बंद है. बात करें बॉलीवुड की तो हमेशा बिजी रहने वाले ये स्टार्स भी घरों में समय बिता रहे हैं. ऐसे में सभी सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी अपने सोशल एकाउंट्स पर लगातार पोस्ट शेयर करते दिख रहे हैं. वहीं इसी बीच हाल ही में दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक बीमारी को लेकर जानकारी शेयर की है. इस पोस्ट पर रणवीर सिंह का भी रिएक्शन आया है.

दरअसल, दीपिका ने एक बीमारी के बारे में पोस्ट किया है. जिसका नाम हाइपरसोमनिया है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने इस बीमारी के बारे में पूरी ड‍िटेल साझा की है. साथ ही खुद को और पति रणवीर सिंह को टैग किया है. इस पोस्ट में लिखा है कि हाइपरसोमनिया क्या है. इसमें लिखा है- हाइपरसोमन‍िया ऐसी कंडीशन है जिसमें इंसान 12-15 घंटे की नींद लेने के बाद भी थकान महसूस करता है.

इस पोस्ट को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- ‘यह तो जाना-पहचाना सा है’. वहीं इसी पोस्ट को रणवीर सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में शेयर किया है और लिखा है- ‘ये तो मैं हूं’. दीपिका ने काफी समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि रणवीर सिंह दिन में 20 घंटे तक सो सकते हैं.बात करें बॉलीवुड के इस कपल के लॉकडाउन पीरियड के बारे में तो एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी इस समय को भरपूर एंजॉय कर रहे हैं. दोनों अलग-अलग डिशेज की रेसिपीज शेयर करते रहते हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हेमा मालिनी ने की स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हो रहे भेदभाव की निंदा
Next: सोनम की फोटो देखते ही चिल्ला पड़ीं सास तो एक्ट्रेस ने दिया जवाब

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 2 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.