Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पीलीभीत पहला COVID-19 मुक्त जिला सीएम योगी ने दी बधाई
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

पीलीभीत पहला COVID-19 मुक्त जिला सीएम योगी ने दी बधाई

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है. प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि पीलीभीत प्रदेश का पहला ऐसा जनपद है जो कोरोना प्रभाव से पूरी तरह मुक्त हो गया है. उन्होंने बताया कि पीलीभीत में कोरोना के दो केस पॉजिटिव थे, जो उपचार के बाद स्वस्थ हो गए और उन्हें घर भेज दिया गया. जिला प्रशासन के कार्य कुशलता के कारण पीलीभीत में कोई नया केस नहीं हुआ. इसके लिए मुख्यमंत्री ने पीलीभीत जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों को बधाई दी है.

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में अबतक 550 केस सामने आए हैं. उपचार के बाद 550 में से 47 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि कोरोना से प्रदेश के 41 जनपद कोरोना से प्रभावित हुए हैं. प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि 550 में से 307 तबलीगी जमात से संबंधित हैं.

सूत्रों का कहना है कि कोरोना के कारण यूपी की योगी सरकार 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को जारी रखने का निर्णय ले सकती है. दरअसल, यहां के जिलों में प्रदेश के जिलों को दो भागों में बांटा गया है. इनमें से एक वर्ग के जिलों में कुछ रियायतें दी जा सकती हैं. इस श्रेणी में वैसे जिले शामिल होंगे जहां 14 अप्रैल तक एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है. जबकि वर्ग बी में वह जिले हैं जहां पॉजिटिव केस मिल चुके हैं या 14 अप्रैल तक और मिलने की आशंका है.

Post navigation

Previous: सोनिया गांधी ने कोरोना फाइटर्स का धन्यवाद इससे बड़ी देशभक्ति नहीं
Next: लॉकडाउन में बिहार लौटे मजदूरों को जॉब कार्ड देगी नीतीश सरकार

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.