Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुंबई पुलिस ने आरोपी विनय दुबे को किया गिरफ्तार। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

मुंबई पुलिस ने आरोपी विनय दुबे को किया गिरफ्तार। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने के ऐलान के बाद मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों को गुमराह कर इकट्ठा करने वाले आरोपी विनय दुबे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज आरोपी विनय को आज स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि आरोपी विनय ने ही प्रवासी मजदूरों को उकसाया, जिसकी वजह से मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर मंगलवार की शाम जन सैलाब उमड़ पड़ा और फिर स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा आपको बतादे की हजारों की तादाद में प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्य जाने के लिए इकट्ठा हुए इन लोगों को यहां से हटने के लिए भी कहा गया लेकिन इनके अड़े रहने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया

जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में किया गया वही यह माना जा रहा है कि कई दिनों से प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर विनय एक तरह से अभियान चला रहा था। उसके फेसबुक और ट्विटर अकाउंट खंगालने पर पता चलता है कि वह कई दिनों से इससे संबंधित पोस्ट कर रहा था। 13 अप्रैल को विनय ने एक पोस्ट डाला, जिसमें उसने केंद्र और उत्तर भारत की राज्य सरकारों को चेतावनी दी कि अगर 18 अप्रैल तक दूसरे राज्यों के लोगों को घर पहुंचाने का प्रबंध नहीं हुआ तो वह देशव्यापी आंदोलन करेगा। इसके अलावा, एक दिन पहले विनय ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आरोप लगाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजदूरों की जिंदगी के बारे में बिना सोचे देश में लॉकडाउन का फैसला लिया है। विनय ने 14 अप्रैल के बाद रेलवे को चालू करने का आग्रह किया था, ताकि मजदूर अपने घरों को वापस लौट सकें हिरासत में तो ले लिया अब पुलिस बाकि की जानकारी को जुटाने में लग गई।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नीना गुप्ता 60 साल की उम्र में 30 साल की एक्ट्रेसेस को दे रहीं हैं मात
Next: कोरोना वायरस लॉकडाउन 2.0 की गाइडलाइंस जारी। ……

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.