Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 47 की उम्र में कहर ढा रही मंदिरा बेदी आजकल देती हैं फिटनेस ज्ञान
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

47 की उम्र में कहर ढा रही मंदिरा बेदी आजकल देती हैं फिटनेस ज्ञान

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
images (6)

मंदिरा बेदी के करियर पर अगर नजर डाली जाए तो कई सारे पहलू निकलकर सामने आते हैं. कभी बोल्ड अंदाज और बेबाकीपन के साथ वे क्रिकेट के मैदान में होस्ट की भूमिका में नजर आईं तो कभी दूरदर्शन के सीरियल शांति में संवेदनशील रोल प्ले किया.मंदिरा बेदी का जन्म 15 अप्रैल, 1972 को कोलकाता में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1994 में टीवी सीरियल शांति से की थी. इस सीरियल में उनकी एक्टिंग की प्रशंसा की गई थी. उन्होंने शो में जर्नलिस्ट का रोल प्ले किया था.

मंदिरा बेदी शायद उन चुनिंदा एक्ट्रेस में शामिल होंगी जो 90 के दशक में टीवी की दुनिया में तो काम कर रही थीं साथ ही फिल्मों में भी सक्रिय थीं. मंदिरा ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में भी काम किया था. फिल्म में वे शाहरुख खान के कैरेक्टर राज से एक तरफा इश्क करती नजर आई थीं 90 के दशक तक मंदिरा बेदी को लोग जान तो गए थे मगर फिर भी अभी कामयाबी की बुलंदियां छूनी बाकी थी. 2000 के बाद से मंदिरा बेदी के करियर ने उड़ान भरनी शुरू की. वे इस दौरान सीआईडी, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, जस्सी जैसी कोई नहीं, साराभाई वर्सेस साराभाई और फेम गुरुकूल समेत कई सारे सीरियल्स में दिखीं.

इन सब के बीच आईसीसी वर्ल्डकप और आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में मंदिरा बेदी ने होस्ट की भूमिका निभाई और खूब सुर्खियां बटोरी.पिछले कुछ समय में उनके काम की तरफ रुख करें तो वे द ताशकंद फाइल्स और साहो मूवी में नजर आ चुकी हैं.मंदिरा फिटनेस फ्रीक हैं और इसका प्रमाण वे अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए देती रहती हैं. कभी जिम में पसीना बहाते हुए तो कभी योग और प्राणायाम करते हुए मंदिरा की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं.

48 साल की उम्र में भी मंदिरा बेदी की जो फिटनेस है वो ये साबित करती है कि वे इंडस्ट्री की सबसे फिट पर्सनैलिटीज में शुमार हैं.पर्सनल लाइफ की बात करें तो मंदिरा बेदी ने डायरेक्टर राज कौशल से शादी की है. इस शादी से उन्हें वीर कौशल नाम का एक बेटा भी है. मंदिरा फैमिली संग भी फोटोज शेयर करती रहती हैं.

Post navigation

Previous: बोल्ड फोटो के बाद उर्वशी रौतेला साड़ी,मंगलसूत्र पहने आई नज़र
Next: इंस्टाग्राम पर सारा अली खान ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर देखे

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.