Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना मरीजों की संख्या 12000 के पार। ……
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 12000 के पार। ……

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
Capture

कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. देश में मरीजों की कुल संख्या 12 हजार के पार पहुंच गई है. वहीं, मरने वालों का आंकड़ा 414 है. राहत की बात है कि अब तक 1489 मरीज ठीक हो चुके हैं. दिल्ली में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है. पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए सिर्फ 17 नए मामले सामने आए हैं, लेकिन मुंबई और इंदौर में हालात अभी भी नाजुक है.देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज्‍यादा मामले महाराष्‍ट्र से सामने आ रहे हैं। तेजी से बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कई हॉटस्‍पॉट क्षेत्रों में पाबंदियां बढ़ा दी हैं।

इस बीच देश में भी लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में हालात सामान्‍य होने की उम्‍मीद है।दूसरे स्‍थान पर देश की राजधानी दिल्‍ली हैं, जहां निजामुद्दीन के तब्‍लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों की वजह से संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इधर, राजस्‍थान और तमिलनाडु में भी संक्रमितों का आंकड़ा 1000 के पार पहुंच गया है इसके अलावा मध्‍यप्रदेश में 900 के पार ,गुजरात में 700 के पार , उत्‍तर प्रदेश में 735, तेलंगाना में 647 और आंध्र प्रदेश में 525 मामले सामने आ चुके हैं। भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय का कहना है कि अभी तक कम्‍यूनिटी ट्रांसमिशन की स्‍टेज देश में नहीं आई है। स्थिति काबू में है .

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आइये जानते है उन 30 जिले के बारे में जहां 20 अप्रैल के बाद लॉकडाउन से मिल सकती है राहत
Next: सदर में कम्‍यूनिटी किचन में खाना बांटने वाले जनप्रतिनिधि कोरोना संक्रमित। …..

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.