Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Lockdown तोड़ने वालों पर फूटा अभिनेता सलमान खान का गुस्सा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

Lockdown तोड़ने वालों पर फूटा अभिनेता सलमान खान का गुस्सा

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (6)

भारत में अब तक कोरोना वायरस के 11 हजार से ज्यादा मरीज पाए जा चुके हैं. इनमें से, 9,756 कोविड-19 मामले सक्रिय हैं, जबकि एक व्यक्ति दूसरे देश में चला गया है और 377 लोगों की जिंदगी इस बीमारी की शिकार हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र 2,687 मामलों के साथ देश का सबसे अधिक कोरोना प्रभावित राज्य है. वहीं दिल्ली में 1,561 मामले और तमिलनाडु में 1,204 मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं, देश में इस वायरस के खिलाफ जंग के लिए लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ा दी गई है.

इस लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड के कई दिग्गज अपने इंस्टाग्राम या ट्विटर अकाउंट पर लगातार वीडियो शेयर कर लोगों को कोरोना के बारे में बताते आ रहे हैं. वहीं, अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कोरोना को लेकर अपने फैंस को देशवासियों को अवगत कराया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लगभग 10 मिनट का एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि आम लोगों की तरह वह भी लॉकडाउन में हैं. वह भी अपने परिवार वालों के साथ घर आए थे और लॉकडाउन के कारण वह अपने पूरे परिवार के साथ यहां फंस हुए हैं, लेकिन वह नियमों का पूरा पालन कर रहे हैं.

इस वीडियो में सलमान लॉकडाउन तोड़ने वालों पर काफी गुस्सा जाहिर करते नजर आ रहे हैं. सलमान ने लॉकडाउन का पालन करने की बात कही और डॉक्टर्स का सम्मान करने की अपील की. सलमान ने कहा कि जो लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं वो बहुत बहादुर हैं, लेकिन क्या वो इतने बहादुर हैं कि अपनी गलती की वजह से अपने घरवालों की जान खतरे में डालेंगे और फिर उनकी अर्थी उठाओगे? सलमान ने कहा कि ये ऐसे बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है और अगर अब भी इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो ये धीरे-धीरे पूरे देश को खत्म कर देगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गिरावट पर खुला बाजार सेंसेक्स 175 अंक व निफ्टी करीब 55 अंक नीचे
Next: Lockdown में रणवीर ने शेयर किया अपना मजेदार MEME

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.