Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Agra के अस्पतालों पर कोरोना का साया 9 डॉक्टर सहित 12 संक्रमित
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

Agra के अस्पतालों पर कोरोना का साया 9 डॉक्टर सहित 12 संक्रमित

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
5

ताजनगरी आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, लेकिन चिंता की बात ये है कि मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर्स व मेडिकल स्टाफ भी अब इसकी चपेट में हैं. आगरा में पारस हॉस्पिटल कोरोना हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है. अब शहर के एसएन मेडिकल कॉलेज में भी तीन डॉक्टर और तीन वार्ड बॉय में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. निजी अस्पताल के 6 डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अब तक शहर में 172 लोगों में संक्रमण पुष्टि हुई है. इसमें से 10 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं, जबकि पांच मरीजों की मौत हो चुकी है. जिले में 46 हॉटस्पॉट हैं, जहां सख्त निगरानी रखी जा रही है.

दरअसल, गुरुवार शाम आई रिपोर्ट में एसएन मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर डॉक्टर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. इससे पहले दो डॉक्टर और तीन वार्ड बॉय में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी. इसके अलावा पारस हॉस्पिटल व एक अन्य निजी अस्पताल के डॉक्टरों में भी कोरोना की पुष्टि हो चुकी है. पारस हॉस्पिटल में अभी तक 30 मरीज संक्रमित पाए गए हैं. अस्पतालों में कोरोना संक्रमण के फैलने से स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही है. यही वजह है कि अब सभी डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ के लिए होटल का अधिग्रहण किया जा रहा है. अब डॉक्टर अस्पताल से सीधे होटल में क्वारंटाइन होंगे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुंबई-आगरा हाईवे पर पैदल निकले सैकड़ों मजदूरो ने उड़ाई धज्जियां
Next: Lucknow के सदर इलाके में हालात और बिगड़े, 23 नए संक्रमित मिले

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.