Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • वर्चुअल डेट से अर्जुन कपूर ने जुटाई रकम,300 मजदूर परिवारों की उठाई जिम्मेदारी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

वर्चुअल डेट से अर्जुन कपूर ने जुटाई रकम,300 मजदूर परिवारों की उठाई जिम्मेदारी

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (23)

कोरोना वायरस के चलते बेरोजगार हो चुके मजदूरों की मदद के लिए अर्जुन कपूर ने बेहद अलग अंदाज में फंड्स इकट्ठा किए हैं.फंड्स इकट्ठा करने के लिए अर्जुन कपूर वर्चुअल डेट पर गए. इससे उन्होंने जो धनराशि जुटाई है उसका इस्तेमाल 300 दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों की मदद के लिए कर रहे हैं अर्जुन की बहन अंशुला कपूर ने ऑनलाइन फंडिंग प्लेटफॉर्म, फैनकाइंड की मदद से वो ये फंट इकट्ठा कर पाए हैं. इस पहल से अर्जुन ने करीब 4 लाख रुपए जुटाए हैं. इस कमाई से एक महीने के लिए 300 मजदूरों के परिवार को खाना खिलाया जा सकता है.

अर्जुन ने कहा, कोरोनावायरस ने हम सभी को मुश्किल दौर में धकेल दिया है. अंशुला के फैनकाइंड के लिए पांच भाग्यशाली विजेताओं के साथ मेरी 30 मिनट की वर्चुअल डेट ने कई परिवारों को खिलाने के लिए पर्याप्त धन जुटाया है. इसके लिए मैं अपने सभी प्रशंसकों का आभारी हूं. चैट के दौरान जुटाई गई धनराशि के साथ ही मैंने गिव इंडिया को भी कुछ अतिरिक्त मदद पहुंचाई है.

उन्होंने आगे कहा, इस ग्रुप फंडिंग से गरीब दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों को एक महीने के लिए सहायता मिलेगी. उनका मनोबल बढ़ाने और अपने दायरे से बाहर के लोगों के साथ जुड़ने और उनके भीतर आशा और विश्वास जगाने में मुझे खुशी महसूस हुई. चाहे किसी भी तरीके से हो, इसपर जीत के लिए हमें एक-एक की हर संभव मदद करनी चाहिए अभिनय की बात करें तो अर्जुन, दिबाकर बनर्जी की अगामी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में दिखाई देंगे. फिल्म में अर्जुन की ‘इशकजादे’ की सह-कलाकार परिणीति चोपड़ा भी हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Lockdown पर रिलीज हुआ सपना चौधरी का गाना मचा रहा धमाल
Next: बड़ी खबर। …. लॉक डाउन के बीच अब सरकार ने कुछ और गतिविधियों में दी छूट

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.