Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पीएम मोदी ने RBI की तारीफ में कही ये बड़ी बात। ……
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

पीएम मोदी ने RBI की तारीफ में कही ये बड़ी बात। ……

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (28)

आज आरबीआई ने देश में कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए कुछ आर्थिक उपायों का एलान किया है. इसके तहत 1 लाख करोड़ रुपये की सहायता अलग अलग जरिए से देने का एलान किया है. रिवर्स रेपो रेट में भी फिर से कटौती की है जिससे बैंकों के पास कर्ज देने के लिए ज्यादा पैसे रहें.

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसको लेकर आरबीआई की तारीफ की है. पीएम मोदी ने आरबीआई के आज के किए एलानों पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि आज के आरबीआई के एलान देश में काफी अच्छी तरह लिक्विडिटी को बढ़ाएंगे और क्रेडिट सप्लाई में सुधार आएगा. ये कदम हमारे छोटे कारोबारों, एमएसएमई, किसानों और गरीबों को मदद करेंगे. इसके अलावा WMA सीमा बढ़ाने से हमारे सभी राज्यों को भी मदद मिल पाएगी.

इसके पहले नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने भी कहा था कि आरबीआई ने बैंकों को एक बार फिर से प्रोत्साहित किया है कि वो आरबीआई के पास अपना पैसा न रखकर उद्योगों और लोगों को कर्ज दें जिससे इस संकट की स्थिति में देश की इकोनॉमी को थोड़ा सहारा मिल सके.रिवर्स रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की गई और इसे 4 फीसदी से घटाकर 3.75 फीसदी किया गया जिससे बैंक अपना पैसा आरबीआई के पास रखने की बजाए लोन में ज्यादा दें.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CM योगी ने कहा परेशान न हो राशन कार्ड नहीं है तो भी गरीबों को मिलेगा राशन
Next: फरीदपुर मोहल्ला ऊंचा इमामबाड़ा के पास सर्वे करने गई ANM मधू चन्द्रा के साथ हुई शर्मनाक घटना

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 10 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.