Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ लॉक डाउन के लिए बने कम्युनिटी किचन के इंचार्ज पर FIR दर्ज
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लखनऊ लॉक डाउन के लिए बने कम्युनिटी किचन के इंचार्ज पर FIR दर्ज

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (1)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लॉक डाउन के दौरान कोई भी भूखा न रहे, इसके लिए कम्युनिटी किचन की स्थापना की गई है. ऐसे ही एक कम्युनिटी किचन के इंचार्ज पर शुक्रवार को उसके रसोइए की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई. रसोइए का आरोप है कि उसकी पत्नी की तबियत बहुत खराब है, इसके लिए उसने जब इंचार्ज से मजदूरी की मांग की तो उसने धमकाया. इस धमकी का ऑडियो वायरल हो गया, जिसके बाद आशियाना थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. बता दें ये कम्युनिटी किचन नगर निगम जोन 8 में स्थापित किया गया है.

नगर निगम जोन-8 का ऑफिस आशियाना में है. यहां कम्युनिटी किचन चलाने की जिम्मेदारी निरीक्षक राजेश उपाध्याय को मिली है. राजेश ने 5 दिन पहले पीजीआई के सरस्वतीपुरम निवासी धर्मेंद्र यादव और उसके दो साथियों को किचन में मजदूरी पर रखा. तीनों की दिहाड़ी रोज़ की 1000 रुपये तय कर दी. तीनों पांच दिन से लगातार कम्युनिटी किचेन में खाना बना रहे हैं. धर्मेंद्र का आरोप है कि उसकी पत्नी की तबियत ख़राब होने पर उसने गुरुवार रात किचेन के इंचार्ज निरीक्षक राजेश उपाध्याय से रुपये मांगे. आरोप है कि राजेश ने उसे मोबाइल पर धमकाते हुए अपशब्द कहे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ का 15वां हॉटस्पॉट बना डालीगंज का मौसमबाग हुए 119 मरीज
Next: भारतीय नौसेना में कोरोना का बड़ा अटैक एक साथ 20 जवान संक्रमित

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.