Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोटा से गाजीपुर लौटी छात्रा रैपिड जांच में मिली कोरोना पाजिटिव
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोटा से गाजीपुर लौटी छात्रा रैपिड जांच में मिली कोरोना पाजिटिव

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

राजस्थान के कोटा से गाजीपुर आई एक छात्रा रैपिड जांच में कोरोना पाजिटिव पाई गई है। उसे आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है। छात्रा का सैंपल दूसरी जांच के लिए बीएचयू भेजा गया है। डीएम ने बताया कि दूसरी जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने पर ही छात्रा को कोरोना संक्रमित माना जाएगा। छात्रा जिस बस में सवार हुई थी उसमें 25 छात्र, दो पुलिसकर्मी भी थे। फिलहाल उस बस के चालक सहित सभी क्वारंटीन कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर कोटा से रविवार को गाजीपुर लौटे 230 छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इनमें से एक छात्रा को डॉक्टरों ने संदिग्ध कोरोना संक्रमित माना। आरडीपी किट में उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसका सैंपल लेकर कोरोना टेस्ट के लिए बीएचयू भेज दिया गया और बस में सवार सभी 25 छात्र-छात्राओं को रेलवे जोन ट्रेनिंग सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया। गाजीपुर में अभी कोरोना के पांच संक्रमित मरीज हैं, जो वाराणसी में भर्ती हैं।

कोटा में जेईई और मेडिकल के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं रविवार को सात बसों से गाजीपुर पहुंचे थे। जिला अस्पताल मैं पहले पहुंची पांच बसों के 180 और बाद में कुल मिलाकर 230 छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग और रैपिड टेस्ट किया गया। कोरोना कोविड-19 के नोडल अधिकारी स्वतंत्र कुमार ने कस्बे के निवासी एक छात्रा की जांच के दौरान तापमान अधिक पाया और लक्षण भी कोरोना जैसे दिखे। इसके बाद उन्होंने ब्लड सैंपल लेकर आरडीपी किट से छात्रा की जांच की तो रिजल्ट पॉजिटिव आया। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि अभी किट के अनुसार मामला संदिग्ध है। बीएचयू से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही संक्रमण की पुष्टि होगी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पंजाब सरकार ने लॉकडाउन में छूट का निर्णय लिया वापस
Next: बांग्लादेश में कट्टरपंथी मौलाना के जनाजे में 10,000 लोग हुए शामिल

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 17 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.