Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • योगी आदित्यनाथ के पिता को स्मृति ईरानी समेत कई बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

योगी आदित्यनाथ के पिता को स्मृति ईरानी समेत कई बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
2

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार सुबह निधन हो गया. वह काफी लंबे वक्त से बीमार थे और दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. लेकिन सोमवार सुबह 89 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. CM योगी के पिता के निधन के बाद कई बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री अपनी ओर से श्रद्धांजलि दे रहे हैं

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार सुबह ट्वीट कर लिखा, ‘माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. प्रभु उनकी आत्मा को शांति दें एवं उनके परिजनों को इस कठिन समय में साहस प्रदान करें

स्मृति ईरानी के अलावा भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी योगी आदित्यनाथ के पिता को श्रद्धांजलि दी. कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा कि वह योगी आदित्यनाथ की कर्तव्य निष्ठा को सलाम करते हैं, जिन्होंने पिता के निधन की सूचना के बाद भी कोरोना वायरस को लेकर बैठक को जारी रखा.उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. इस दुःख की घड़ी में परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को दुःख सहने का संबल प्रदान करें.’

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली के बाद अब हैदराबाद में फूड डिलिवरी बॉय निकला कोरोना पॉजिटिव
Next: सलमान खान ने कोरोना वायरस को लेकर गाया गाना हुआ वायरल। ….

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.