Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राम मंदिर टला निर्माण अब 30 अप्रैल को नहीं होगा भूमि पूजन
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

राम मंदिर टला निर्माण अब 30 अप्रैल को नहीं होगा भूमि पूजन

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download

देशभर में फैले कोरोना संक्रमण के चलते अब राम मंदिर निर्माण की तैयारियों पर भी रोक लगती दिख रही है. पहले मंदिर निर्माण के लिए 30 अप्रैल को भूमि पूजन की योजना बनाई गई थी. इसके लिए रामजन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने देश के चुनिंदा संतों और संगठन के पदाधिकारियों से इस संबंध में सलाह ली थी और इसके बाद ये निर्णय किया गया था. लेकिन अब सभी का मानना है कि देश में कोरोना आपदा के चलते परिस्थितियां ठीक नहीं हैं, ऐसे में मंदिर निर्माण का उत्सव मनाना ठीक नहीं होगा. इस बात की जानकारी खुद राय ने दी देश की परिस्थितियां सामान्य होने तक मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन नहीं किया जाएगा. कोरोना की आपदा आने से पहले रामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला को परिसर में नियत स्‍थल पर प्रतिष्ठित करवाने के बाद मंदिर के निर्माण का काम शुरू करवाने की योजना बनाई गई थी. इस पूरी योजना के तहत चैत्र नवरात्र के पहले दिन रामलला को नए भवन में प्रतिष्ठित करवाने और बैसाख नवरात्र की सप्तमी पर 30 अप्रैल को भूमि पूजन के साथ ही निर्माण शुरू करने का‌ निर्णय लिया गया था.

प्रमुख सचिव ने बताया कि कल 3268 लोगो सैंपल की टेस्टिंग हुई. पॉजिटिव पाए गए 1184 में से 78 प्रतिशत पुरुष हैं, वहीं बाकी महिलाएं हैं. उन्होंने बताया कि 28 दिनों तक कोई केस न मिलने वाले जिले घोषित ग्रीन जोन घोषित होते हैं. प्रमुख सचिव ने कहा कि लखनऊ का लोकबंधु अस्पताल कोविड लेवल-2 का अस्पताल बनेगा. हालांकि सोमवार को 13 और संक्रमितों को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी. सूबे में अब तक कुल 140 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं. इस तरह राज्य में अब भी कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 1026 मामले हैं यूपी में अब तक कोरोना से आगरा में 6, मेरठ और मुरादाबाद में तीन-तीन, वस्‍ती, लखनऊ, वाराणसी, बुलंदशहर, कानपुर, फिरोजाबाद और बस्ती में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है.

Post navigation

Previous: सलमान खान ने कोरोना वायरस को लेकर गाया गाना हुआ वायरल। ….
Next: MP में मंत्रिमंडल का विस्तार CM शिवराज समेत छह मंत्री लेंगे शपथ

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.