Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमेरिका में 24 घंटे में मरे 1900 से ज्यादा लोग 42 हजार की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

अमेरिका में 24 घंटे में मरे 1900 से ज्यादा लोग 42 हजार की मौत

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (2)

दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में इस वक्त जानलेवा कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा कहर बरपा रखा है. पिछले 24 घंटों में देश में 1900 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. इसी के साथ मौत का आंकड़ा 42 हजार पार हो गया है. देश में अबतक आठ लाख के करीब लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.वेबसाईट वर्ल्डओमीटर के मुताबिक, देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 7 लाख 92 हजार 759 है. वहीं, 42 हजार 514 लोगों की अबतक मौत हुई है.

हालांकि 72 हजार 389 लोगों ने इस महामारी से जंग जीत ली है. अब कुल 6 लाख 77 हजार 856 लोगों का इलाज चल रहा है.अमेरिका में सबसे ज्यादा कहर न्यूयॉर्क शहर पर बरपा है. अकेले न्यूयॉर्क में अबतक 18 हजार 929 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, शहर में अबतक 2 लाख 52 हजार 94 मामले सामने आए हैं. न्यूयॉर्क के बाद दूसरे नंबर पर न्यूजर्सी है, जहां अबतक 4 हजार 377 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 88 हजार 806 मामले सामने आए हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: MP में मंत्रिमंडल का विस्तार CM शिवराज समेत छह मंत्री लेंगे शपथ
Next: राजस्‍थान सरकार ने मनरेगा श्रमिकों का कार्य समय बदला व बढ़ाई मजदूरी

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.