Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मौत का अड्डा बना up का आगरा 308 हुई कोरोना मरीजों की संख्या
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मौत का अड्डा बना up का आगरा 308 हुई कोरोना मरीजों की संख्या

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (7)

कोरोना संक्रमण को लेकर मंगलवार का दिन अमंगलकारी रहा। वही बुधवार सुबह भी 5 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले मंगलवार सुबह ही 28 नए केस सामने आने से आंकड़ा 295 पर पहुंच गया था। वहीं देर शाम आई रिपोर्ट के बाद 13 नए मरीज और बढ़ गए थे। अब ताजनगरी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 313 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल पहुंचा रहे 108 एंबुलेंस के चालक में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। वह सीएमओ कार्यालय में एक कमरे में अपने साथी के साथ रह रहा था। बुधवार सुबह आए मामलों की पुष्टि अभी प्रशासन ने नहीं की है।

जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह के मुताबिक मंगलवार शाम को 13 केस बढ़े हैं। इनका उपचार कराया जा रहा है। इधर कन्नौज निवासी 26 साल के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ईएमटी अपने साथी ड्राइवर के साथ 28 दिन से कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल पहुंचा रहा था। ये दोनों सीएमओ कार्यालय में ही एक कमरे में रह रहे थे। उसकी एक रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी, दोबारा जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे। इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, फव्वारा दवा बाजार में एसोसिएशन के पदाधिकारी की दुकान पर कार्यरत आवास विकास कॉलोनी निवासी कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि होने के बाद काम करने वाले आठ कर्मचारियों के भी सैंपल लिए गए थे। इसमें से जीवनी मंडी निवासी 26 साल के कर्मचारी और लश्करपुर कमला नगर निवासी 25 साल के कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आइ है। एसएन में ही भर्ती 39 साल के रेलवे लाइन टूंडला निवासी युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। 26 और 28 साल के गुर्दा रोगी की रिपोर्ट पॉजिटिव आइ है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री हेमंत का बड़ा कदम झारखंड बाजार एप को किया लॉन्च
Next: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया बड़ा फैसला 4 कुलपतियों का बढ़ाया कार्यकाल

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.