Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • डॉक्टरों पर हो रहे हमले पर अमित शाह ने किया बड़ा एलान। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

डॉक्टरों पर हो रहे हमले पर अमित शाह ने किया बड़ा एलान। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (23)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को डॉक्टरों के एक समूह तथा भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के प्रतिनिधियों से बातचीत की और कोरोना वायरस के खिलाफ संघर्ष में उनके योगदान को सराहा। साथ ही शाह ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिया गृह मंत्री की डॉक्टरों के साथ यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब देशभर से कोरोना वायरस से लोहा ले रहे डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले की खबरें आ रही हैं। गृह मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डॉक्टरों और आईएमए के प्रतिनिधियों से बातचीत की। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी शाह ने डॉक्टरों के अच्छे काम के लिए उनकी सराहना की और उन्हें पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया।

गृह मंत्री ने साथ ही उनसे अपील की कि वे प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन भी ना करें क्योंकि सरकार डॉक्टरों के साथ है। अधिकारी ने यह जानकारी दी।आईएमए कोरोना वायरस संकट के दौरान अपनी ड्यूटी कर रहे डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हो रहे हमलों के विरोध में एक प्रदर्शन की योजना बना रहा था। ऐसी रिपोर्टे देश के विभिन्न भागों से आ रही हैं कि कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के इलाज में लगे डाक्टरों के साथ दुर्व्यवहार के साथ ही उनके साथ मारपीट और पथराव करने और लोगों द्वारा उन्हें उनके घरों में घुसने से रोका जा रहा है शिलॉन्ग और चेन्नई में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले दो डॉक्टरों के परिजनों को उनका अंतिम संस्कार करने तक में भरी दिक्कत का सामना करना पड़ा था क्योंकि स्थानीय लोगों का कहना था कि मृतकों को उनके इलाकों में दफनाए जाने से वहां कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा हो सकता है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीच समुद्र वॉलीबॉल खेलती दिखीं उर्वशी रौतेला वायरल हुआ वीडियो
Next: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने कहा फ्यूचर धुंधला लग रहा। …..

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.