Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार में महज 9 दिन में बन जाएंगे राशन कार्ड होगी आवेदनों की जांच
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बिहार में महज 9 दिन में बन जाएंगे राशन कार्ड होगी आवेदनों की जांच

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (13)

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते फैली महामारी के बीच बिहार सरकार लोगों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है. इसी क्रम में एक और निर्णय लिया गया है. इसके तहत राज्य सरकार ने राशन कार्ड बनाने के नियम में ढील दी है. यह तय किया गया है कि नया राशन कार्ड अधिक से अधिक 9 कार्य दिवस में बन जाए सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, इसके लिए जीविकाकर्मियों के माध्यम से आवेदन लिए जाएंगे और जांच और अनुशंसा की समय सीमा तय कर दी गई है. इस मामले में भी दो और सात कार्य दिवस का वक्त तय किया गया है. वहीं, अपील पर सुनवाई और उसपर कार्रवाई की सीमा भी 21 और 15 कार्य दिवस की जगह घटाकर सात कर दिया गया है.

इस फैसले में महत्वपूर्ण पहलू ये भी है कि राशन कार्ड बनाने या इसमें संशोधन के लिए जीविका के माध्यम से आवेदन किया जाएगा. जीविका दीदी लोगों तक पहुंचेंगी और उनका आवेदन प्राप्त कर उसे बीडीओ के पास जमा करेंगी.गौरतलब है कि बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत राशन कार्ड बनाने के लिए 30 कार्य दिवस तय किया गया है. इसके साथ ही पहले आवेदन की जांच कर उसकी अनुशंसा एसडीओ को भेजने के लिए बीडीओ को 15 कार्य दिवस मिलते थे. अब यह काम मात्र 2 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा वहीं, अनुशंसा मिलने के बाद एसडीओ सात कार्य दिवस में इसपर निर्णय लेंगे. पहले इसके लिए भी 15 कार्य दिवस निर्धारित था. यानी आवेदन सही है तो अधिक से अधिक 9 कार्य दिवस में नया राशन कार्ड बन जाएगा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना की मार महाराष्ट्र में 24 घंटे में मिले कोरोना के 431 नए केस
Next: बहराइच में आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने से मचा हड़कंप

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.