Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शिवपाल ने मुस्लिम समुदाय से की अपील रमजान में घर से करें इबादत
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

शिवपाल ने मुस्लिम समुदाय से की अपील रमजान में घर से करें इबादत

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (16)

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि पवित्र रमजान के दौरान स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करें और अपने घरों में ही रहकर इबादत करें. शिवपाल यादव ने कहा है कि कोरोना महामारी की वैश्विक आपदा को देखते हुए मेरी अपील है की मस्जिदों के इमाम और मवज्जिन मस्जिदों में और बाकी सभी लोग स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करते हुए अपने घरों पर ही तरावीह की नमाज और इबादतों का एहतमाम करें और मुल्क के लिए दुआएं करें.शिवपाल यादव ने ट्वीट कर कहा कि रमजान का पवित्र माह शुरू होने वाला है. मुस्लिम भाइयों से मेरी अपील है कि स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करते हुए इन पाक दिनों में अपने-अपने घरों में ही नमाज पढ़ें व इबादत करें.

साथ ही आप सभी देश की खुशहाली, तरक्की, अमन व स्वास्थ्य के लिये दुआ करें. इससे पहले शिवपाल यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया था कि आज इस संकट की घड़ी में हमें राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए और जाति, सम्प्रदाय, भाषा व भौगोलिक सीमाओं से ऊपर उठकर कोरोना के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई का संकल्प लेना चाहिए. अगर हम साम्प्रदायिक आधार पर बटेंगे तो न सिर्फ कोरोना के खिलाफ लड़ाई कमजोर होगी अपितु यह देश भी कमजोर होगा.इससे पहले शिवपाल यादव ने यह भी कहा था कि सरकार को अगर स्वयंसेवकों की आवश्यकता पड़े तो प्रसपा के कार्यकर्ता इसके लिए तैयार हैं. उन्‍होंने कहा कि कोरोना महामारी के विरुद्ध पूरा देश संकल्पबद्ध है. इस महामारी की एक बड़ी कीमत समाज का वंचित तबका चुका रहा है, ऐसे में सभी यह भी सुनिश्चित करें कि हमारे आस पास कोई भी भूखा न रहे. सरकार को अगर स्वयंसेवकों की आवश्यकता पड़े तो प्रसपा के कार्यकर्ता इसके लिए तैयार हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बहराइच में आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने से मचा हड़कंप
Next: डॉक्टरों पर हमला करने पर होगी 7 साल की जेल राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.