Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • J-K में पुलवामा एनकाउंटर में तीन आतंकी हुए ढेर सर्च ऑपरेशन जारी
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

J-K में पुलवामा एनकाउंटर में तीन आतंकी हुए ढेर सर्च ऑपरेशन जारी

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी सफलता मिली है. उन्होंने एनकाउंटर में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. मरने वाले तीन आतंकियों में से एक प्रमुख आतंकी का सहयोगी बताया जा रहा है. जबकि दो अन्य आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है इससे पहले पुलिस सूत्रों को जानकारी मिली थी कि अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हैं. इस जानकारी के आधार पर उन्होंने इलाके की घेराबंदी की. सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को चारो तरफ से घेर कर एनकाउंटर शुरू किया. दोनों तरफ से गोलीबारी होती रही और आखिरकार तीन आतंकियों को मार गिराया गया.

कोरोना संकट के बीच जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां कम होती नहीं दिख रही हैं और घाटी में लगातार एनकाउंटर की खबरें आ रही हैं. इससे पहले दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर में 2 आतंकी भी मारे गए. साथ ही सुरक्षा बलों ने अपहृत किए गए आरपीएफ कॉन्स्टेबल को सुरक्षित छुड़ा भी लिया.संदिग्ध आतंकियों की ओर से फायरिंग की शुरुआत की गई थी. दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के खरपोरा अरवानी क्षेत्र में सुरक्षाबलों की संयुक्त बलों ने आतंकियों के फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया.

संदिग्ध आतंकियों ने आरपीएफ कॉन्स्टेबल सरताज अहमद इट्टो पुत्र गुलाम अहमद इट्टो निवासी शिरपोरा को शुक्रवार शाम उस समय अगवा कर लिया था, जब वह नमाज पढ़ने जा रहे थे. सरताज आरपीएफ में कॉन्स्टेबल के रूप में कार्यरत हैं.अपहरण के बाद 3 संदिग्ध लोग एक सैंट्रो कार से भागने की कोशिश करने लगे, जिनका बाद में पीछा किया गया और इस दौरान एनकाउंटर में 2 आतंकी मारे गए.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में आज से सभी दुकानों को शर्तों के साथ खोलने की मिली छूट
Next: दिल्ली में कोरोना का कहर जारी CRPF के 9 जवान पाए गए पॉजिटिव

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 42 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 46 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 49 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.