Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इरफान खान की मां ने जयपुर में ली अंतिम सांस। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

इरफान खान की मां ने जयपुर में ली अंतिम सांस। ….

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
irrfan--jpg

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की मां सईदा बेगम का जयपुर में निधन हो गया. वह 95 साल की थीं. इरफान की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उन्होंने जयपुर के अपने निवास में अंतिम सांस ली. खबरों के मुताबिक इरफान खान देश में लॉकडाउन के चलते अपनी मां के अंतिम दर्शन करने जयपुर नहीं पहुंच पाएं.इरफान खान इस समय पत्नी संग जयपुर से काफी दूर हैं और लॉकडाउन के चलते जयपुर ट्रैवल नहीं कर सकते हैं. खबर है कि शनिवार शाम को ही उनकी मां का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. ऐसे में इरफान वहां मौजूद नहीं रह पाएंगे. इरफान की मां के निधन के बाद डायरेक्टर शूजित सरकार का रिएक्शन आया है. उन्होंने स्पॉटबॉय से बातचीत के दौरान इस खबर पर शोक जताया है. शूजित सरकार कहते हैं, यह बहुत दुखद है. मैं इरफान से बात करूंगा. मैं उन्हें फोन मिलाऊंगा.

गौरतलब है कि अभिनेता इरफान खान भी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं. साल 2017 जून में इरफान काम बीच में ही छोड़कर इलाज कराने के लिए विदेश चले गए थे. इरफान ने सोशल मीडिया के माध्यम से बीमारी की जानकारी दी थी. वह सोशल मीडिया पर ही अपनी तबीयत से जुड़े अपडेट फैंस को देते रहते हैं. पिछले साल विदेश से घर लौटने के बाद उन्होंने अपनी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग पूरी की थी फिल्म कोरोना वायरस के चलते बड़े पर्दे पर लंबे समय तक नहीं टिक पाई. फिल्म को बाद में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है. फिल्म में इरफान के अलावा दीपक डोबरियाल, करीना कपूर, डिंपल कपाड़िया और राधिका मदान ने मुख्य भूमिका निभाई है.

Post navigation

Previous: अली फजल को गर्लफ्रेंड आ रही याद लॉकडाउन के चलते पोस्टपोन हुई शादी
Next: विद्या बालन ने कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए बढ़ाया हाथ। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.