Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बेमौसम बारिश ने किसानों की तोड़ी कमर..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बेमौसम बारिश ने किसानों की तोड़ी कमर..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार शाम आई तेज तेज आंधी और बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानों का बड़ा नुकसान हुआ. पश्चिमी यूपी, अवध क्षेत्र, बुंदेलखंड समेत प्रदेश के कई जिलों में बेमौसम बारिश से किसानों की कमर तोड़ दी. वहीं प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत भी हो गई. मौसम मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे तक बारिश की संभावना है. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश व ओलावृष्टि की वजह से किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए जिलाधिकारी को तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है.

बेमौसम बारिश से शामली, संभल, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, सीतापुर, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, औरैया, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, इटावा, कन्नौज, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़ और जालौन जिला प्रभावित हुआ.सीतापुर में बिजली गिरने से राजबहादुर (55) की मौत हो गई. फिरोजाबाद में बिजली गिरने से किसान धर्मपाल (60) की जान चली गई. वहीं दो लोग घायल हो गए. इटावा में आंधी में बिजली का खंभा अखिलेश (35) के ऊपर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी डीएम को निर्देश दिया है कि मृतकों के परिवारीजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दें.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में प्लाजमा थेरेपी के जरिए एक शख्स हुआ ठीक
Next: रमजान, ईद, बड़ा मंगल जैसे पर्वों को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने जारी की गाइडलाइन। ..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.