Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली के फाइव स्टार होटल के मालिक गरीबों के लिए बना रहे खाना
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली के फाइव स्टार होटल के मालिक गरीबों के लिए बना रहे खाना

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
6

लॉकडाउन में सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ा है जो रोज कमाकर अपना गुजारा करते हैं. राजधानी दिल्ली में हजारों की तादाद में ऐसे लोग रहते हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक सभी बार-बार ये अपील कर रहे हैं कि अपने आसपास किसी को भूखा ना रहने दें. बस इसी मंत्र को पकड़कर दिल्ली में एक होटल व्यवसायी अपने ही बंगले में परिवार के साथ जरूरतमंदों के लिए खाना बना रहे हैं किशोर काया का मसूरी में एक पांच स्टार होटल है. होटल में उनका अपना स्टाफ है जो मेहमानों के लिए खाना बनाने से लेकर उनकी देखभाल तक का काम संभालता है. लेकिन आज किशोर काया ने खुद ही किचन संभाल लिया है. वजह है लॉकडाउन में फंसे वो लोग जिन्हें खाने पीने की दिक्कत है.

किशोर काया करीब 500-600 लोगों का खाना रोजाना बनाते हैं. खास बात ये है कि इस काम मे उनका साथ उनका परिवार और घर में रह रहा स्टाफ ही देता है. साफ सफाई और कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए किसी बाहरी व्यक्ति को उन्होंने खाना बनाने के लिए नहीं बुलाया. किशोर के साथ उनकी पत्नी मधु और बेटा सार्थक भी खाना बनवाते हैं. परिवार का कहना है कि उन्हें कभी इस तरह से इतना खाना बनाने की आदत नहीं रही लेकिन ये काम करके अलग संतुष्टि मिलती है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या आप सभी जानते है कोरोना वायरस के नए लक्षणों के बारे में। ….
Next: सनी लियोन ने Lockdown में पति डेनियल के साथ किया रोमांटिक डिनर

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.