Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कैबिनेट मीटिंग करेंगे
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कैबिनेट मीटिंग करेंगे

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (6)

महामारी कोरोना वायरस से जूझ रहे महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज है अब वही आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कैबिनेट मीटिंग करेंगे, जिसके बाद राज्य सरकार चुनाव आयोग से विधान परिषद की 9 सीटों के लिए चुनाव कराने की सिफारिश भी कर सकती है बतादे की चुनाव आयोग अगर सरकार की मांग को स्वीकार करता है तो उद्धव ठाकरे विधान परिषद के लिए चुने जा सकते हैं. फिलहाल उद्धव ठाकरे को विधान परिषद के लिए नामित करने का प्रस्ताव राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास लंबित है आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे ने पिछले साल 28 नवंबर को सीएम पद की शपथ ली थी. हालांकि वह किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं परन्तु संविधान के अनुसार, शपथ लेने के छह महीने के भीतर किसी भी सदन का सदस्य होना जरूरी है.

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए यह समयसीमा 28 मई को समाप्त हो गई राज्यपाल भगत सिंह ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया अब ऐसे में अगर वे प्रस्ताव को अस्वीकार कर देते हैं तो उद्धव ठाकरे के पास दो ही विकल्प होंगे. पहला, 3 मई को लॉकडाउन खत्म होने के तुरंत बाद चुनाव आयोग विधान परिषद की खाली पड़ी सीटों के लिए चुनाव का ऐलान करें और दूसरा चुनाव प्रक्रिया पूरी कर परिणाम घोषित करें, ताकि मुख्यमंत्री निर्वाचित सदस्य के रूप में सदन के सदस्य बन सकें विधान परिषद के चुनाव ना होने की स्थिति में उद्धव ठाकरे को इस्तीफा देना होगा और फिर दोबारा से शपथ लेनी होगी. हालांकि इस प्रक्रिया में एक बड़ा पेच यह है कि मंत्रिमंडल की समस्त शक्तियां मुख्यमंत्री में निहित हैं. अगर मुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा देते हैं तो समूचे मंत्रिमंडल को इस्तीफा देना पड़ेगा और फिर से सभी मंत्रियों को शपथ दिलानी पड़ेगी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में 11 व्यापारी कोरोना पॉजिटिव
Next: कोरोना कहर देश में 1 हजार पार हुआ मौत का आंकड़ा 24 घंटों में 73 मौत

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.