Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अभिनेत्री पायल घोष को लॉकडाउन के बीच हुआ मलेरिया हुई बुरी हालत
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

अभिनेत्री पायल घोष को लॉकडाउन के बीच हुआ मलेरिया हुई बुरी हालत

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
actress-payal-ghosh-instagram-picture-bikini-bold-look-social-media-2-ni24news

अभिनेत्री पायल घोष मलेरिया से पीड़ित हैं. वहीं अपने दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए उन्होंने कहा कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी. पायल ने कहा, मुझे कुछ दिन पहले बेचैनी महसूस हुई. मेरे सिर में दर्द होने लगा और मुझे बाद में रात में हल्का बुखार हुआ.

मुझे यकीन था कि यह कोविड -19 नहीं था, क्योंकि मैंने सभी एहतियात अपनाए थे. लेकिन मेरा परिवार चिंतित था. हमने परीक्षण कराया और यह मलेरिया निकला उन्होंने आगे कहा, मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी और मेरी इच्छाशक्ति भी दृढ़ है.

फिलहाल जो भी दुर्भाग्यवश परिस्थिति से गुजर रहे हैं, उससे तो यह कम ही है. मुझे उम्मीद है कि यह महामारी जल्द ही समाप्त हो जाएगी और हम सभी सामान्य जीवन को फिर से शुरू कर सकेंगे.

आपको बता दें कि इससे पहले अभिनेत्री पायल घोष ने कुछ साल पहले पैनिक अटैक आने और दवा लेने के कारण वजन बढ़ने जैसे अनुभवों के बारे में खुलकर बताया था. अभिनेत्री ने इस बारे में भी बताया था

कि वह इस स्थिति से कैसे बाहर निकली पायल ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी और अब की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, तस्वीर 1 से तस्वीर 2 तक.स्वस्थ जीवनशैली चुनकर वजन घटाने के बारे में आप सबको बताने जा रही हूं.

दो साल पहले मेरा वजन 72 किलो था क्योंकि मुझे पैनिक अटैक आते थे और दवाइयों के कारण मेरा वजन बढ़ गया था. मैं एक्सरसाइज भी नहीं करती थी क्योंकि मुझे डर था

कि अगर मेरे दिल की धड़कनें बढ़ जाएंगी तो मेरी मौत हो जाएगी अभिनेत्री ने आगे लिखा, मैं आप सबसे इस लॉकडाउन में स्वस्थ आहार लेकर और एक्सरसाइज करके इसका सदुपयोग करने का आग्रह करती हूं, जो वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए यह सही समय है. आप सबको प्यार.

Post navigation

Previous: तैमूर के हेयर स्टाइलिस्ट बने पापा सैफ अली खान फोटो की शेयर
Next: उर्वशी रौतेला को याद आई अपनी गणित की क्लास की फोटो शेयर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.