Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अनूप जलोटा ने जसलीन संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी कही ये बात। …
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

अनूप जलोटा ने जसलीन संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी कही ये बात। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
thumb23_050620111328

पिछले दिनों बिग बॉस 12 फेम जसलीन मथारू ने मांग में सिंदूर लगाए और चूड़ा पहने अपनी तस्वीरें शेयर की थीं. इसके बाद से जसलीन की शादी को लेकर तरह तरह के कयास लगने लगे. कई लोगों ने जसलीन के भजन सम्राट संग शादी करने के भी कयास लगाए.

अब इन खबरों पर अनूप जलोटा का रिएक्शन सामने आया है. अनूप ने जसलीन संग शादी की खबरों को सिरे से नकारा है. साथ ही कहा कि वे खुद जसलीन के लिए परफेक्ट मैच ढूंढेंगे और सिंगर का कन्यादान करेंगे.बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में अनूप जलोटा ने कहा- दोबारा नहीं. जसलीन से मेरी शादी होना मेरे लिए खबर है.

मैं और जसलीन के पिता उनके लिए परफेक्ट मैच ढूंढ़ रहे हैं. मैंने उन्हें एक पंजाबी लड़का सुझाया है जो कि कनाडा में रहता है.अनूप जलोटा ने आगे कहा- लेकिन अभी कुछ भी फिक्स नहीं हुआ है.

मैंने बिग बॉस से बाहर आने के बाद बताया था कि मैं जसलीन का कन्यादान करूंगा. वो मेरी शिष्या हैं और मेरी बेटी की तरह हैं.बता दें, बिग बॉस 12 में जसलीन मथारू ने अनूप जलोटा संग जोड़ी में एंट्री ली थी. तब जसलीन ने अनूप संग रिलेशनशिप में होने की बात कही थी.

हालांकि शो से निकलने के बाद ये सब पब्लिसिटी स्टंट साबित हुआ.वैसे इससे पहले स्पॉटबॉय से बातचीत में जसलीन ने कहा था- मेरी शादी नहीं हुई है. जिस दिन मैं शादी करूंगी पूरी दुनिया को पता चल जाएगा.

ये तो मैंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए मेकअप किया था.जसलीन ने कहा था कि अभी वे शादी करने के मूड में नहीं हैं. वो कहती हैं- बात बस इतनी है कि अभी तक मुझे सही इंसान नहीं मिला है.

मेरे दिल की घंटी नहीं बजी अभी तक.जसलीन ने पार्टनर की खूबियां बताते हुए कहा था- मैं ऐसा इंसान नहीं ढूंढ रही जिसके पास खूब पैसा हो जो प्रिंस चार्मिंग हो. मुझे ऐसा इंसान चाहिए जो सुख दुख में मेरे साथ रहे.

जसलीन ने कहा था- जिससे मुझे फील आएगी कि ये शख्स मेरे बच्चों का ख्याल रखने के लायक है, मैं उस इंसान से शादी करूंगी. ताकि मैं अपने बच्चों का बेहतर भविष्य देख सकूं.

Post navigation

Previous: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना संकट,लॉकडाउन पर मोदी सरकार को घेरा
Next: संभावना सेठ को 24 घंटे के भीतर दोबारा अस्पताल में किया गया भर्ती

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.