Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • विशाखापट्टनम फार्मा कंपनी से जहरीली गैस का रिसाव 3 लोगों की मौत सैकड़ों की हालत गंभीर
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

विशाखापट्टनम फार्मा कंपनी से जहरीली गैस का रिसाव 3 लोगों की मौत सैकड़ों की हालत गंभीर

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (2)

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में गैस रिसाव का मामला बढ़ता जा रहा है. मुख्यमंत्री वाईएस जगन रेड्डी एक्शन में आ गए हैं और ताजा हालात के बारे में जानकारी ली. बताया जा रहा है कि सीएम जगन खुद विशाखापट्टनम जा रहे हैं. इसके साथ ही अधिकारियों को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया गया है सूत्रों से मिली खबरों के मुताबिक, 2000 मीट्रिक टन रासायनिक क्षमता वाले टैंक से रिसाव हुआ था. इससे 3 हजार मीट्रिक टन की क्षमता वाला एक और टैंक जुड़ा हुआ था. रिसाव के समय करीब 2000 लोग संयंत्र के अंदर थे और करीब 2000 लोग संयंत्र के बाहर थे. मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं.

घटना की सूचना पाकर मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी भी विशाखापत्तनम के लिए रवाना हो गए है. वह एएनएस अस्पताल का दौरा करेंगे, जहां प्रभावितों का इलाज किया जा रहा है. मुख्यमंत्री स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और जिला मशीनरी को तत्काल कदम उठाने और सभी सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं.आरआर वेंकटपुरम में स्थित विशाखा एलजी पॉलिमर कंपनी से गुरुवार सुबह खतरनाक जहरीली गैस का रिसाव हुआ है. इस जहरीली गैस के कारण फैक्ट्री के तीन किलोमीटर के इलाके प्रभावित हैं. पांच गांवों को खाली करा लिए गया है. सैकड़ों लोग सिर दर्द, उल्टी और सांस लेने में तकलीफ के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अभिनेत्री माहिका शर्मा ने कहा की कपिल शर्मा को करना चाहती हु डेट
Next: पीएम मोदी बुद्ध पूर्णिमा पर बोले कहा मानवता की सेवा करने वाले नमन के पात्र

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 19 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.