Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बड़ी खबर लखनऊ। …. साथ बैठकर पी शराब, फिर चाकू से वार कर दोस्त को उतारा मौत के घाट
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बड़ी खबर लखनऊ। …. साथ बैठकर पी शराब, फिर चाकू से वार कर दोस्त को उतारा मौत के घाट

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
images (2)

राजधानी लखनऊ के गौतम पल्ली थाना क्षेत्र के मार्टिन का पुरवा में एक युवक ने अपने दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे. नशेबाजी के दौरान हुए विवाद में आरोपी दिनानाथ ने अपने दोस्त आशीष की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू और गमछा बरामद कर लिया है.एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना गौतम पल्ली के मार्टिन पुरवा का रहने वाला आशीष सब्जी बेचता था और उसके घर के पास ही रहने वाला दोस्त दीनानाथ याहियागंज में कपड़े की दुकान पर सेल्समैन है. लॉकडाउन से पहले आशीष ने दीनानाथ को एक सोने की नथुनी 13 सौ रुपए में बेची थी

दीनानाथ को शक था कि उसके घर में बैठकर शराब पीने के दौरान आशीष ने वो नथुनी उसके घर से चुरा ली. दोनों अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे. बुधवार देर रात भी दोनों दोस्त साथ बैठकर शराब पी रहे थे इसी बीच नशे में होने पर दीनानाथ ने आशीष पर नथुनी चोरी का आरोप लगाकर बात उगलवाने की कोशिश की. इस पर आशीष घर जाने की बात कहकर उठ गया. बस दीनानाथ को शक हो गया कि पूछताछ से बचने के लिए आशीष उठ गया है. इस पर दोनों में विवाद शुरू हो गया. नशे में आशीष भी उल्टा सीधा जवाब देकर दीनानाथ से भिड़ गया. इस पर दीनानाथ अपने गमछे से आशीष का गला कस दिया और चाकू से गले और सीने पर कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अब मिली कुछ राहत पुराने लखनऊ,एयरपोर्ट लिंक के फ्लाईओवर पर काम होगा शुरू
Next: आज बिहार आएंगे 25 हजार प्रवासी इस पर सीएम नीतीश ने कही बड़ी बात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.