Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिशा पाटनी ने की वर्चुअल मीट‍िंग शेयर की फोटो देखिये कौन कौन है। ..
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

दिशा पाटनी ने की वर्चुअल मीट‍िंग शेयर की फोटो देखिये कौन कौन है। ..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (7)

कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते सभी अपने घरों में बंद हैं. ऐसे में दोस्तों से मिलना और बाहर जाना नहीं हो पा रहा है. लेकिन लोगों ने वीडियो कॉल्स के जरिए एक दूसरे को देखने और उनके साथ समय बिताने का तरीका निकाल लिया है. आजकल लॉकडाउन के समय में सभी एक दूसरे के साथ इंटरनेट और वीडियो कॉल की मदद से जुड़े हैं.इसी जरिए से हाल ही में एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अपने फेवरेट बॉयज से बातचीत की. बॉलीवुड के स्टार्स लगातार सोशल मीडिया पर लाइव जा रहे है. ऐसे में वे एक दूसरे से बातचीत भी करते है और फैन्स से भी जुड़ते हैं. इसके साथ ही कई सेलेब्स अपने दोस्तों और पुराने को-स्टार्स संग वीडियो कॉल पर बात कर स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं. ऐसा ही कुछ दिशा पाटनी ने भी किया.

दिशा पाटनी ने अपनी फिल्म मलंग के एक्टर्स कुणाल खेमू, अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर से बातचीत की. इस बातचीत की फोटो दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की. आप इन सभी एक्टर्स को घर में चिल करते देख सकते हैं. दिशा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, सिर्फ सकारात्मकता मिलेगी यहां. मेरे फेवरेट बॉयज के साथ क्वारनटीन रीयूनियन. वहीं अनिल कपूर ने भी ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और कुणाल खेमू के साथ वर्चुअल मलंग वेडनेसडे का मजा लेते हुए.

बता दें कि इन सभी सितारों को पिछली बार फिल्म मलंग में देखा गया था. डायरेक्टर मोहित सूरी ने इस फिल्म को बनाया था और जनता और क्रिटिक्स से इसे ठीक रिव्यू मिले थे. इस फिल्म के जल्द डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने की चर्चा है. दिशा पाटनी के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में काम कर रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा हैं

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लॉकडाउन के चलते सादगी से हुई भगवान बुद्ध की पूजा
Next: कीर्ति कुल्हारी ने शेयर की बोल्ड तस्वीर और साथ ही बिकिनी बॉडी को लेकर कही ये बात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.