Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सीएम शिवराज सिंह ने मृतकों के आश्रितों को 5 लाख के मुआवजे का किया ऐलान
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

सीएम शिवराज सिंह ने मृतकों के आश्रितों को 5 लाख के मुआवजे का किया ऐलान

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन से कटकर 17 लोगों की मौत ने एक बार फिर देश को​ हिलाकर रख दिया है. मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने औरंगाबाद रेल हादसे में मारे गए मध्‍य प्रदेश के प्रवासी मजदूरों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. उन्‍होंने घायलों का इलाज कराने की भी बात कही है. सीएम ने कहा कि शोकाकुल परिवार विपत्ति के समय में खुद को अकेला न समझे, पूरा मध्‍य प्रदेश उनके साथ है. सीएम ने ट्वीट कर बताया कि इस बाबत उन्‍होंने रेल मंत्री से बात कर मामले की त्‍वरित जांच कराने की मांग की है. इस हादसे में 17 मजदूर मारे गए हैं. ये मध्‍य प्रदेश के उमरिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं. सभी मजदूर जालना से औरंगाबाद जा रहे थे और बीच रास्‍ते में पटरी पर ही सो गए थे.

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार विशेष विमान से उच्‍चाधिकारियों की एक टीम औरंगाबाद भेज रही है. यह टीम वहां मृतकों के अंतिम संस्‍कार की व्‍यवस्‍था करेगी और घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराएगी मैंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात कर उनसे त्‍वरित जांच और उचित व्‍यवस्‍था कराने की मांग की है.अभी तक की जानकारी के मुताबिक ये सभी मजदूर महाराष्ट्र के जलगांव में आयरन फैक्ट्री में काम करते थे.

ये लोग औरंगाबाद से मध्यप्रदेश के लिए निकली स्पेशल ट्रेन को पकड़ना चाहते थे. इन सभी लोगों को उम्मीद थी कि वह भुसावल जाकर ट्रेन पकड़ लेंगे बताया जाता है कि करीब 45 किलोमीटर तक चलने के बाद सभी थक गए और ट्रैक पर ही आराम करने लगे. थकान की वजह से ज्यादातर लोगों को नींद आ गई और वह ट्रैक पर ही सो गए. इसी दौरान वहां से ट्रेन गुजरी और सभी लोग इसकी चपेट में आ गए.

Post navigation

Previous: BJP के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को आया हार्ट अटैक, रिम्स में भर्ती
Next: राजधानी लखनऊ में प‍िछले 24 घंटों में नहीं मिला कोई भी केस ऐसे में मरीजों की संख्या 170 …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.