Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र के औरंगाबाद से दिल दहला देने वाली घटना रेल की पटरी पर प्रवासी मजदूरों को एक मालगाड़ी ने रौंदा
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

महाराष्ट्र के औरंगाबाद से दिल दहला देने वाली घटना रेल की पटरी पर प्रवासी मजदूरों को एक मालगाड़ी ने रौंदा

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (3)

कोरोना संकट के बीच प्रवासी मजदूरों की वापसी से जुड़ी एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन की चपेट में आकर 16 मजदूरों की मौत हो गई है. ट्रैक के रास्ते जा रहे मजदूर मालगाड़ी की चपेट में आ गए. ये हादसा सुबह करीब 6.30 बजे हुआ. खबरों के मुताबिक जालना की फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर जालना से भूसावल जा रहे थे. मजदूरों को उम्मीद थी कि वहां से छतीसगढ़ जा पाएंगे बताया जा रहा है कि मजदूर रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे.

जालना से आ रही मालगाड़ी पटरियों पर सो रहे इन मजदूरों पर चढ़ गई. मजदूर अपने गृह राज्य मध्य प्रदेश लौट रहे थे.बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है. ऐसे में एक राज्य से दूसरे राज्य तक जाने में पाबंदी है. विशेष शर्तों के साथ ही आवागमन की इजाजत है. ऐसे में दूसरे राज्यों में फंसे कई मजदूर पैदल ही अपने गृह राज्य की तरफ चल दिए हैं. हालांकि भारत सरकार ने प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनें चलाईं हैं,

लेकिन बावजूद इसके अभी भी पैदल चल रहे मजदूरों का सिलसिला नहीं थमा है.महाराष्ट्र में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 17,974 पहुंच गई है. राज्य में कोरोना की वजह से अब तक 694 लोगों की मौत हुई है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या 11,394 पहुंच गई है. मुंबई में अब तक कोरोना वायरस से 437 लोगों की मौत हुई है. राज्य में अब तक 3301 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किये गए हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजधानी लखनऊ में प‍िछले 24 घंटों में नहीं मिला कोई भी केस ऐसे में मरीजों की संख्या 170 …..
Next: मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से हाथ जोड़कर विनती करते मजदूर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.