Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कास्टिंग काउच को लेकर अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

कास्टिंग काउच को लेकर अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (14)

फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बोल्डनेस और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा और हैरान कर देने वाला खुलासा किया है.

इस दौरान अभिनेत्री ने अपने अनुभव को भी खुलकर सभी के साथ शेयर किया है.शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि करियर की शुरुआती दिनों में उन्हें एक फिल्म मेकर ने आधी रात को ‘डिनर’ पर बुलाया था.

हाल ही में कोईमोई को दिए इंटरव्यू में ग्लैमर की दुनिया के तौबा कर देने वाले काले सच के बारे में खुलासा किया है.इस इंटरव्यू में शर्लिन ने कहा, शुरू में, जब मैं दुनिया की निगाह में कुछ नहीं थी, मैं फिल्म निर्माताओं से अप्रोच करती थी कि वह मेरी क्षमता देखेंगे, जिसे मैं खुद अपने अंदर देखती हूं.

मैं अपने पोर्टफोलिया के साथ उनके पास जाती थी और वह मुझसे कहा थे ‘अच्छा ओके, ठीक है, हम मिलते हैं डिनर पर,’ तो मैं पूछती कि मुझे डिनर पर कब आना चाहिए तो वह मुझे रात को 11 या 12 बजे आने के लिए कहते थे.

शर्लिन चोपड़ा ने आगे बताया, उन लोगो के लिए डिनर का मतलब होता था कंप्रोमाइज. जब ऐसा चार से पांच बार हो गया तो मैं समझी कि डिनर का असल मतलब क्या होता है.

डिनर का फिल्म इंडस्ट्री में मतलब है मेरे पास आओ बेबी.शर्लिन ने कहा, फिल्ममेकर्स के इरादे जानने के बाद मैं उनसे मना करने लग गईं कि उनकी इसमें कोई रुचि नहीं है. इसके बाद मैंने फैसला किया कि मुझे डिनर ही नहीं करना है.

फिर जो भी मुझसे उस कोड वर्ड के साथ बात करते थे तो मैं कहती थी, ‘मैं डिनर नहीं करती हूं, मेरा डायट चल रहा है. आप ब्रेकफास्ट पर बुला लो. लंच पर बुला लो. और उसके बाद उनका कभी कोई जवाब नहीं आता था.

शर्लिन चोपड़ा अपनी बोल्डनेस के लिए खासा मशूहर हैं. ऐसे में वो अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम के जरिए लगातार हॉट कंटेंट परोस रही हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उद्धव ठाकरे ने दिए संकेत मई अंत तक जारी रह सकता है लॉकडाउन
Next: कारा डेलेविंगने,एशले बेंसन का साल भर भी नहीं चला रिलेशन। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.