Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एयर इंडिया के फ्लाइट से लगभग 182 लोग पहुंचे लखनऊ
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

एयर इंडिया के फ्लाइट से लगभग 182 लोग पहुंचे लखनऊ

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

विदेशों में फंसे लोगों को उनकी वतन वापसी कराने के लिए केंद्र का सरकार का मिशन वंदे भारत शुरू हो चुका है. इस कड़ी में शारजाह से एयर इंडिया का एक विशेष विमान राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर पहुंचा. जिसमें 182 यात्री शारजाह से लखनऊ पहुंचे. शारजाह से उड़ान भरने वाले इस विमान में यूएई के तमाम हिस्सों के लोग मौजूद थे. लखनऊ पहुंचे एक यात्री ने अमौसी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद धरती को चूम लिया. उसने कहा कि विदेश में फंसे होने का दर्द अपने देश वापस आने पर पता चलता है. यात्रियों ने अपनी पीड़ा को भी बताया कि किस तरह लॉकडाउन के इन दिनों में उनके पास खाने का भी पैसा नहीं बचा था. विदेशों में किसी तरह की कोई मदद मिल पाना भी संभव नहीं था और ऐसे में मोदी सरकार की भारत वापसी की कोशिश किसी फरिश्ते की तरह थी. जिससे हमारी वतन वापसी हो सकी.

लखनऊ हवाई अड्डे के आगमन लाउंज से शनिवार को बाहर आते वक्त हाजी मोहम्मद साजिद काफी भावुक हो उठे. वह शारजाह से एयर इंडिया के विशेष विमान से यहां पहुंचे थे उस समय वहां पुलिस प्रशासन के अधिकारी और मीडिया कर्मी मौजूद थे. अयोध्या के रहने वाले हाजी मोहम्मद ने बताया कि वह पिछले दो महीने से विदेश में फंसे हुए थे . उन्हें अपने माता-पिता और देश की बहुत याद आ रही थी उन्होंने परिवार से दोबारा मिलाने के लिए केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा किया. साजिद विदेश में बतौर डिजाइनर काम कर रहे थे राजधानी लखनऊ के दो दर्जन से ज्यादा होटलों को पेड क्वारंटाइन के लिए चिन्हित किया गया है. जबकि सरकारी व्यवस्था वाले क्वारंटाइन सेंटर हज हाउस और एमिटी कॉलेज में बनाए गए हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 54 हजार बेड तैयार करने वाला पहला राज्य बना यूपी
Next: जब लगा मजदूरों पर सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन का आरोप तो। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.