Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अब एक्शन में आई भारतीय सेना,PoK प्लान से बौखलाया पाकिस्तान। …
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

अब एक्शन में आई भारतीय सेना,PoK प्लान से बौखलाया पाकिस्तान। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अरसा पहले अखंड भारत का सपना देखा था. क्या वो सपना 2020 में पूरा होने जा रहा है? ये सवाल इसलिए क्योंकि पीओके को लेकर हिंदुस्तान के कई एक्शन प्लान सामने आ रहे हैं. पीओके पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने बहुत बड़ी बैठक की है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले हमारे कश्मीर के अच्छे दिन आने वाले हैं आज कल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दहशत में हैं. भारत के आक्रामक रवैये से बाजवा के फौज की हालत पतली हो गई है. बात इतने तक ही सीमित होती तो इमरान के माथे पर पसीने नहीं आते. लेकिन इमरान इसलिए भी दहशत में हैं, क्योंकि उन्हें हिंदुस्तान का प्लान पीओके अब धीरे-धीरे समझ में आने लगा है. उन्हें मालूम चल चुका है कि भारत पीओके को लेकर कुछ बड़ा करने वाला है.आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने मिलकर पाकिस्तान से पीओके आजाद कराने का सुपरहिट प्लान तैयार कर लिया है.

आपको बतादे 5 घंटे तक चली इस मैराथन बैठक में जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ LoC पर हालात की समीक्षा की गई. NSA डोभाल को हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू के खात्मे के बाद कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशंस की एक एक जानकारी दी गई. डोभाल को घाटी में मौजूद आतंकियों की लिस्ट सौंपी गई. अधिकारियों ने डोवल को ये जानकारी दी कि जैश ए मोहम्मद के 25-30 आतंकी कश्मीर में मौजूद सुरक्षाबलों पर हमले की साज़िश को अंजाम दे सकते हैं. आपको याद दिला दें कि सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने 6 जनवरी 2016 को कहा था कि आप जब चाहते तो शांति करते हो. आप जब चाहते हो बातचीत करते हो.

डिफेंसिव मोड में ये सब किया जाता है. अगर उन्हें पता चल गया कि भारत ने अपना मोड बदल लिया है. डिफेंसिव से डिफेंसिव ऑफेंस में आ गए हैं. उन्हें पता चल जाएगा तो वो इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते. अगर आप एक और मुंबई करोगे तो बलूचिस्तान को खो दोगे.यानी पीओके को लेकर इंतजार कुछ दिन का और कीजिए. क्योंकि हो सकता है कि इसके बाद डोभाल प्लान से इस बार हिंदुस्तान की सेना पीओके में अलग ही तरह का पराक्रम दिखाए और शौर्य से PoK में हिंदुस्तान का तिरंगा लहराए

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 67 हजार के पार 24 घंटे में मिले 4 हजार से अधिक नए केस
Next: अभिनेत्री कायरा दत्त की बोल्ड फोटो सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.