Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों संग चर्चा आज,लॉकडाउन-कोरोना संकट पर होगी बातचीत
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों संग चर्चा आज,लॉकडाउन-कोरोना संकट पर होगी बातचीत

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (7)

कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में लगे लॉकडाउन के 50 दिन पूरे होने जा रहे हैं. लॉकडाउन का तीसरा चरण 3 मई को लागू किया गया था, जिसकी अवधि 17 मई को खत्म होनी है. इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे. कोरोना संकट के बीच पीएम और सीएम के बीच होने वाली ये पांचवी बातचीत होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर तीन बजे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली ये पांचवी बातचीत होगी.

इस बैठक में मुख्यमंत्रियों, प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों के बीच होने वाली ये चर्चा पिछली बैठकों से अलग होगी. इस बार दो सेशन होंगे, जिसमें सभी मुख्यमंत्रियों को बोलने का मौका मिलेगा. पिछली बैठकों में 10-11 मुख्यमंत्री ही अपनी बात रख पाते थे, क्योंकि समय कम होता था. आज ये बैठक दोपहर तीन बजे शुरू होगी, जो पहले शाम 5.30 बजे तक चलेगी उसके बाद करीब तीस मिनट का ब्रेक होगा, जिसके बाद फिर बैठक शुरू होगी और जबतक चर्चा चलेगी तबतक चलेगी. बताया जा रहा है कि इस चर्चा के लिए करीब 6 घंटे का वक्त निर्धारित किया गया है, जिसमें सभी मुख्यमंत्रियों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी बात रखेंगे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अभिनेत्री कायरा दत्त की बोल्ड फोटो सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल
Next: संडे को तेज आंधी के साथ हुई बारिश, 40 लोगों की मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.