Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • वित्त मंत्री की सरकारी क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ होने वाली बैठक टली
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

वित्त मंत्री की सरकारी क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ होने वाली बैठक टली

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (11)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की आज सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के सीईओ के साथ समीक्षा बैठक होने वाली थी पर इसे स्थगित कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक बैठक टाल दी गई है और नई तारीख जल्द बताई जाएगी कोविड-19 संकट की वजह से प्रभावित अर्थव्यवस्था को संभालने के प्रयासों के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में कर्ज की मांग सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होनी थी. बैठक में ब्याज दरों में कमी का फायदा बैंकों द्वारा उधार लेने वालों तक पहुंचाने और कर्ज की अदायगी के संबंध में ऋण-स्थगन की प्रगति पर चर्चा भी होनी थी इस बैठक में कर्ज लेने वालों तक ब्याज दर में कमी का फायदा पहुंचाने और कर्ज की किस्तों के भुगतान के लिए बैंकों की ओर से मोहलत देने की योजना की प्रगति की भी समीक्षा की जानी थी

आरबीआई ने 27 मार्च को प्रमुख ब्याज दर में 0.75 प्रतिशत की भारी कमी की थी और कर्ज लेने वालों को राहत देने के लिए बैंकों की ओर से स्वैच्छिक आधार पर तीन महीने की मोहलत देने की भी घोषणा की थी रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस महीने की शुरुआत में सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ अर्थव्यवस्था के हालात पर चर्चा के लिए बैठक की थी.वित्त मंंत्री निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा था कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने मार्च-अप्रैल के दौरान 5.66 लाख करोड़ रुपये के लोन मंजूर किये हैं. लॉकडाउन हटाये जाने के तुरंत बाद इनका वितरण शुरू हो जाएगा, जिससे आर्थिक गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ेंगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: संडे को तेज आंधी के साथ हुई बारिश, 40 लोगों की मौत
Next: कोरोना पीड़िता से किया रेप अब आरोपी का किया गया कोरोना टेस्ट। ..

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.