Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अमेरिकी इलेक्ट्रिक-कार निर्माता एलन मस्क ने प्लांट दोबारा खोलने का किया ऐलान
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

अमेरिकी इलेक्ट्रिक-कार निर्माता एलन मस्क ने प्लांट दोबारा खोलने का किया ऐलान

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (13)

अमेरिकी इलेक्ट्रिक-कार निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने लॉकडाउन के बावजूद कैलिफॉर्निया स्थित प्लांट दोबारा खोलने का ऐलान किया है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि वो गिरफ्तार होने के लिए भी तैयार हैं मस्क ने ट्वीट कर कहा, टेस्ला अल्माडा काउंटी रूल्स के खिलाफ प्रोडक्शन दोबारा शुरू कर रही है. मैं बाकी सभी लोगों के साथ लाइन में रहूंगा. अगर किसी को गिरफ्तार किया जाता है तो सिर्फ मुझे किया जाना चाहिए एलन मस्क के ट्वीट के बाद कैलिफॉर्निया में प्लांट शुरू करने को लेकर टेस्ला और लॉकल अथॉरिटी के बीच विवाद खुलकर सामने आ गया है. अमेरिका के कुछ राज्यों में 23 मार्च से लॉकडाउन के चलते टेस्ला कंपनी का कैलिफॉर्निया प्लांट बंद है. मस्क प्रशासन के घर में रहने के आदेश की लगातार आलोचना कर रहे हैं और प्लांट को खोलने के लिए अनुमति देने की मांग कर रहे हैं.

हालांकि, स्वास्थ्य विभाग इसकी अनुमति देने से इंकार कर रहा है. प्रशासन का कहना है कि कोरोना जैसी महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन आवश्यक है, इसलिए टेस्ला को प्लांट खोलने की इजाजत नहीं दी जा सकती.अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या मंगलवार सुबह तक बढ़कर 13 लाख 85 हजार 834 हो गई. वहीं कुल 74,228 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि दो लाख 62 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 347,151 केस सामने आए हैं. सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 27,003 लोग मारे गए हैं. इसके बाद न्यू जर्सी में 141,137 कोरोना मरीजों में से 9,341 लोगों की मौत हुई. इसके अलावा मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस, कैलिफोर्निया भी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.

Post navigation

Previous: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने दान किया 600 किलो राशन और कही ये बड़ी बात। …
Next: नागपुर में एक व्यक्ति ने चॉकलेट का लालच देकर दो बच्चियों से किया दुष्कर्म

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.